IND Inning
223/10 (20 ov)
Prince Yadav 13(6)*
Mayank Yadav 0 (1)
Innings Break : WI elected to bowl
{"_id":"683d75fa64901cc0a704d8d5","slug":"heinrich-klassen-announced-his-retirement-from-international-cricket-shared-post-on-social-media-know-details-2025-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Heinrich Klassen: टेस्ट के बाद वनडे और टी20 को भी हेनरिक क्लासेन ने कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Heinrich Klassen: टेस्ट के बाद वनडे और टी20 को भी हेनरिक क्लासेन ने कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात
Mon, 02 Jun 2025 03:29 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 02 Jun 2025 03:29 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर अपने निर्णय की घोषणा की।
विज्ञापन
हेनरिक क्लासेन
- फोटो : Heinrich Klaasen-instagram
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर अपने निर्णय की घोषणा की। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार पर ध्यान देना चाहते हैं। बता दें कि, क्लासेन ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब उन्होंने वनडे और टी20 को भी अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा- 'यह मेरे लिए दुखद दिन है क्योंकि मैं घोषणा करता हूं कि मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने का फैसला किया है। मुझे यह तय करने में बहुत समय लगा कि मेरे और मेरे परिवार के भविष्य के लिए क्या सबसे अच्छा है। यह वाकई बहुत कठिन फैसला था लेकिन मैं इस फैसले से पूरी तरह से संतुष्ट हूं।'

क्लासेन का अंतरराष्ट्रीय करियर
हेनरिक क्लासेन ने तीनों प्रारूपों में दक्षिण अफ्रीका का नेतृत्व किया। उन्होंने चार टेस्ट, 60 वनडे और 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। इनमें उन्होंने क्रमश: 104, 2141 और 1000 रन बनाए। क्लासेन को आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने सिर्फ दो मुकाबले खेले और 67 रन बनाए।

आईपीएल 2025 में हैदराबाद के लिए बनाए 487 रन
क्लासेन ने आगे लिखा- 'पहले दिन से ही अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान था और यह वह सब कुछ था जिसके लिए मैंने एक युवा के रूप में काम किया था और जिसका सपना देखा था।' मालूम हो कि, क्लासेन हाल ही में आईपीएल 2025 में खेलते नजर आए थे। वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं। इस सत्र में उन्होंने कुल 14 मैच खेले और एक शतक और इतने ही अर्धशतक की मदद से 487 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105* रहा जो उन्होंने गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था।