फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामने आया कोच शास्त्री का मास्टरप्लान, दूसरे कार्यकाल में इन खिलाड़ियों पर देंगे खास ध्यान

Tue, 10 Sep 2019 07:53 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 10 Sep 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
head coach ravi shastri says Focus on youth keeping T20 World Cup, Test Championship in mind: 
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि टीम इंडिया के इस शीर्ष पद पर उनके दूसरे कार्यकाल के दौरान ध्यान युवा खिलाड़ियों पर होगा क्योंकि भारत अगले साल होने वाले विश्व टी20 और मौजूदा विश्व चैंपियनशिप के बाद के चरण की तैयारी करेगा। 



 

head coach ravi shastri says Focus on youth keeping T20 World Cup, Test Championship in mind: 
एम एस धोनी-रवि शास्त्री-विराट कोहली - फोटो : social Media

भारत के पूर्व क्रिकेटर शास्त्री के दिमाग में स्पष्ट है कि उन्हें आगामी दिनों में कैसा संयोजन चाहिए। कैरेबियाई दौरे से लौटने के बाद शास्त्री ने 'गल्फ न्यूज' से कहा, 'रास्त यह देखते हुए तैयार किया जाना चाहिए कि आपके पास टी20 विश्व कप के लिए 12 महीने और विश्व टेस्ट चैंपियनिशप के लिए लगभग 18 से 20 महीने हैं। बदलाव के इस दौर के दौरान युवाओं पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है जिससे कि वे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ घुल मिल जाएं और हमें बेहद मजबूत टीम दें।'

 

head coach ravi shastri says Focus on youth keeping T20 World Cup, Test Championship in mind: 
रवि शास्त्री-अश्विन - फोटो : social Media

कोच ने प्रदर्शन में निरंतरता और बेंच स्ट्रैंथ को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'हमारा लक्ष्य है कि प्रदर्शन में निरंतरता बनी रहे। टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और युवाओं पर नजर रखनी होगी और साथ ही खेल के तीनों प्रारूपों में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेंच स्ट्रैंथ तैयार करने पर भी। इस दौरान साथ ही हमें इस लक्ष्य से ध्यान नहीं भटकाना होगा कि आप जीत के लिए खेलते हैं। कभी इस लक्ष्य को मत भूलो लेकिन साथ ही युवाओं में निवेश करो।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
head coach ravi shastri says Focus on youth keeping T20 World Cup, Test Championship in mind: 
ravi shastri

शास्त्री ने साथ ही कहा कि अंक दांव पर लगे होने के कारण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप गंभीर टूर्नामेंट है। उन्होंने कहा, 'हम स्वदेश में खेलेंगे (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ) और यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप है- इसलिए अब और अधिक कारण है कि आपको अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हम अब जुड़ेंगे।' 

विज्ञापन
head coach ravi shastri says Focus on youth keeping T20 World Cup, Test Championship in mind: 
ravi shastri

शास्त्री ने कहा, 'हम दुनिया की नंबर एक टीम हैं और हम पिछले तीन साल से शीर्ष पर हैं इसलिए प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। इसलिए हम प्रदर्शन में इस निरंतरता को जारी रखना चाहते हैं और सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जब यह तय करने का समय आए कि कौन फाइनल में खेलेगा तो हम अंक तालिका में अच्छी स्थिति में हों।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed