फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harsha Bhogle Picks India’s 15-Member Squad for T20 World Cup 2026; Senior Opener Misses Out

T20 World Cup 2026: हर्षा भोगले ने चुनी भारत की संभावित टीम, स्टार ओपनर को नहीं दी जगह, बाहर हुए कुछ बड़े नाम

Sun, 09 Nov 2025 03:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 09 Nov 2025 03:38 PM IST
सार

भोगले ने ओपनिंग जोड़ी के तौर पर शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को चुना है। यह चयन काफी दिलचस्प है क्योंकि उन्होंने युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह नहीं दी।

विज्ञापन
Harsha Bhogle Picks India’s 15-Member Squad for T20 World Cup 2026; Senior Opener Misses Out
हर्षा भोगले ने चुनी भारतीय टीम - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए 2026 टी20 वर्ल्ड कप को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इस बीच, मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने टूर्नामेंट के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। भोगले ने अपनी टीम का ऐलान क्रिकबज के एक शो में किया, जहां उन्होंने चयन के पीछे की सोच और कुछ अहम फैसलों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

गिल और अभिषेक ओपनर, जायसवाल हुए बाहर
भोगले ने ओपनिंग जोड़ी के तौर पर शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को चुना है। यह चयन काफी दिलचस्प है क्योंकि उन्होंने युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह नहीं दी। जायसवाल हाल ही में शानदार फॉर्म में रहे हैं, लेकिन भोगले के मुताबिक गिल और अभिषेक का संयोजन टीम के लिए बेहतर संतुलन लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर भरोसा
हर्षा भोगले ने टीम में हार्दिक पांड्या को शामिल किया है, जो फिलहाल चोट से उबर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है हार्दिक टी20 वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे और अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को मजबूती देंगे। बता दें कि पांड्या को एशिया कप 2025 के दौरान क्वाड्रिसेप्स इंजरी लगी थी, जिसके चलते वह ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर थे।
विज्ञापन

अनुभव और युवा जोश का मिश्रण
भोगले की टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण दिखता है। सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है जबकि शुभमन गिल उपकप्तान होंगे। विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन और जितेश शर्मा दोनों को जगह मिली है। मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, और शिवम दुबे जैसे भरोसेमंद बल्लेबाज शामिल हैं।

गेंदबाजी विभाग में अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, और कुलदीप यादव जैसे ऑलराउंड विकल्प हैं, जबकि स्पिन में वरुण चक्रवर्ती को जगह दी गई है। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी भोगले की पहली पसंद रही।

हर्षा भोगले की टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (WK), जितेश शर्मा (WK), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed