फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harmanpreet kaur ruled out of ODI series against England

इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज से बाहर हरमनप्रीत, टखने की चोट से हैं परेशान

Wed, 20 Feb 2019 09:47 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 20 Feb 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
Harmanpreet kaur ruled out of ODI series against England
harmanpreet kaur

भारत की महिला टीम को बड़ा झटका लगा जब उप कप्तान हरमनप्रीत कौर टखने की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे अंतरराष्ट्रीय सीरीज से बाहर हो गई।

विज्ञापन


भारत इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ मुंबई में तीन मैचों की वन-डे सीरीज 22 फरवरी से खेलेगा जिसके बाद तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज गुवाहाटी में चार मार्च से शुरू होगी।
विज्ञापन


इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलने वाली युवा हरलीन देओल को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। पता चला है कि हरमनप्रीत को पटियाला में ट्रेनिंग सत्र के दौरान टखने में चोट लगी। उनकी यह चोट ग्रेड दो की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अब बेंगलुरू के एनएसीए में रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगी जहां उनकी चोट का आकलन किया जाएगा। हरमनप्रीत अगर टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज तक फिट नहीं होती हैं तो स्मृति मंधाना उनकी जगह टीम की अगुआई करेंगी। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed