{"_id":"6163137d8ebc3e965872b0a8","slug":"harmanpreet-kaur-excited-to-play-in-women-s-big-bash-league-melbourne-renegades-india-t20-captain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला बिग बैश लीग: टूर्नामेंट में खेलने के लिए उत्साहित हैं हरमनप्रीत, भारत की सबसे ज्यादा आठ खिलाड़ी हो रहीं शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला बिग बैश लीग: टूर्नामेंट में खेलने के लिए उत्साहित हैं हरमनप्रीत, भारत की सबसे ज्यादा आठ खिलाड़ी हो रहीं शामिल
Sun, 10 Oct 2021 09:53 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 10 Oct 2021 09:53 PM IST
सार
इस बार बिग बैश में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा भारतीय महिला क्रिकेटर्स को साइन किया गया है। टूर्नामेंट में आठ भारतीय महिला क्रिकेटर खेलती नजर आएंगी।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत की टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर महिला बिग बैश लीग में खेलने को लेकर उत्साहित हैं। 14 अक्तूबर से इस टूर्नामेंट से की शुरुआत हो रही है। हरमनप्रीत तीसरे टी-20 में भारत की 14 रन से हार के बाद बात कर रही थीं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीन मैच की टी-20 सीरीज में 2-0 से शिकस्त दी। एक मैच बारिश के कारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा कि नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन पूजा वास्त्रकर ने टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। ऋचा घोष ने भी अच्छी जिम्मेदारी निभाई। इस सीरीज से हमें काफी कुछ सकारात्मक मिला। हमने अपने परफॉर्मेंस को निखारा है और खुद को प्रूव किया है। इसके लिए सपोर्ट स्टाफ को शुक्रिया कहना चाहूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरमनप्रीत ने कहा- हम सभी बिग बैश में खेलने को लेकर उत्साहित हैं। इससे हमें एक टीम के रूप में निखरने का मौका होगा। एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट से पहले हमें अगर ऐसी मुश्किल लीग में खेलने का मौका मिल रहा है, तो यह हमारे लिए अच्छा है।
महिला बिग बैश लीग ने गुरुवार को 59 गेम के टूर्नामेंट के शेड्यूल को रिशेड्यूल किया। यह इस लीग का सातवां संस्करण है। यह सभी मैच क्वींसलैंड, साउथ ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में खेले जाएंगे। फाइनल के लिए अभी वेन्यू पर फैसला नहीं लिया गया है। हरमनप्रीत मेलबर्न रेनेगेड्स से खेलती दिखेंगी।
इस बार बिग बैश में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा भारतीय महिला क्रिकेटर्स को साइन किया गया है। टूर्नामेंट में आठ भारतीय महिला क्रिकेटर खेलती नजर आएंगी। इसमें हरमनप्रीत के अलावा पूनम यादव (ब्रिस्बेन हीट), ऋचा घोष (होबार्ट हरिकेन्स), शेफाली वर्मा और राधा यादव (सिडनी सिक्सर्स), दीप्ति शर्मा और स्मृति मंधाना (सिडनी थंडर) शामिल हैं। भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका के छह, इंग्लैंड के चार, न्यूजीलैंड के दो और श्रीलंका का एक खिलाड़ी शामिल है।