फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hardik Pandya says you need to be proper devil to hate MS Dhoni before IPL 2023 Qualifier 1

IPL 2023: क्वालिफायर 1 से पहले हार्दिक का बयान- धोनी से नफरत करने के लिए आपको शैतान बनना होगा

Tue, 23 May 2023 06:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 23 May 2023 06:20 PM IST
सार

आईपीएल 2023 के क्वालिफायर 1 में चेन्नई का सामना गुजरात टाइटंस से है। इस मैच से पहले गुजरात के कप्तान हार्दिक ने कहा कि धोनी से नफरत करने के लिए आपको शैतान बनना होगा। 
 

विज्ञापन
Hardik Pandya says you need to be proper devil to hate MS Dhoni before IPL 2023 Qualifier 1
महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 का पहला क्वालिफायर मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच है। इस मैच से पहले गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। हार्दिक ने कहा कि धोनी से नफरत करने के लिए किसी को भी शैतान होना चाहिए। धोनी संभवतः अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं। धोनी क्रिकेट जगत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं और दुनिया के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। हार्दिक ने यह भी कहा कि धोनी बहुत गंभीर खिलाड़ी नहीं हैं, जैसा उनके बारे में कहा जाता है।
विज्ञापन


गुजरात टाइटंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें हार्दिक ने कहा, "मैं हमेशा महेंद्र सिंह धोनी का प्रशंसक रहूंगा और इतने सारे प्रशंसकों और इतने सारे क्रिकेट प्रेमियों के लिए। आपको महेंद्र सिंह धोनी से नफरत करने के लिए शैतान बनने की जरूरत है।" पांड्या ने कहा कि उन्होंने धोनी से क्रिकेट की कई बारीकियां सीखी हैं, दिमाग लगाकर नहीं बल्कि उन्हें एक्शन करते हुए देखकर। उन्होंने कहा "बहुत से लोग सोचते हैं कि माही गंभीर है। मेरे लिए वह अलग हैं, मैं चुटकुले सुनाता हूं और मैं उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के रूप में नहीं देखता।"
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Gujarat Titans (@gujarat_titans)

विज्ञापन
विज्ञापन


पांड्या ने कहा, "जाहिर है, मैंने उनसे बहुत सारी चीजें सीखी हैं, बहुत सारी सकारात्मक चीजें, जो मैंने सिर्फ देखकर उनसे सीखी हैं, यहां तक कि कब बात करना है और कब चुप रहना है।" देश के शीर्ष ऑलराउंडर ने यह भी कहा कि धोनी उनके लिए एक भाई की तरह हैं, जिनके साथ वह आराम कर सकते हैं। हार्दिक बोले "मेरे लिए, वह सिर्फ मेरे प्रिय मित्र, प्रिय भाई है, जिसके साथ मैं मजाक करता हूं, जिसके साथ मैं मजे करता हूं।" गुजरात टाइटंस ने हार्दिक का यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि धोनी एक भावना हैं, वह एक कहानी हैं।  

पिछले साल अंक तालिका में नौवें स्थान पर रहने वाली चेन्नई की टीम इस सीजन पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बनने की दावेदार हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस पिछले सीजन राजस्थान को हराकर चैंपियन बनी थी और इस सीजन भी खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। चेन्नई की टीम में डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे शानदार फॉर्म में हैं। ये खिलाड़ी चेन्नई को फिर से खिताब जीतने का प्रबल दावेदार बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed