फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hardik Pandya reaches NCA for fitness test before IPL

Hardik Pandya: आईपीएल से पहले फिटनेस टेस्ट कराने एनसीए पहुंचे हार्दिक पांड्या

Mon, 14 Mar 2022 11:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 11:02 PM IST
सार

हार्दिक अगले दो दिन तक एनसीए में कई फिटनेस परीक्षण से गुजरेंगे। वह अभी अनुबंधित खिलाड़ी हैं और यूएई में टी20 विश्वकप के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला है।

विज्ञापन
Hardik Pandya reaches NCA for fitness test before IPL
हार्दिक पंड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हार्दिक पांड्या फिटनेस परीक्षण कराने के लिए बेंगलुरु के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी पहुंच गए हैं। यहां पर दो दिन तक परीक्षण कराएंगे ताकि आईपीएल में गुजरात टाइटन्स की अगुवाई करने के लिए हरी झंडी मिल सके। इस दौरान सबसे महत्वपूर्ण बात यह रहेगी कि 28 वर्षीय गेंदबाज को अपनी टीम की ओर से कोहनी मोड़कर गेंदबाजी करने की अनुमति मिलती या नहीं। गुजरात टाइटन्स को आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 28 मार्च से अभियान की शुरुआत करनी है। 
विज्ञापन


बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, हार्दिक अगले दो दिन तक एनसीए में कई फिटनेस परीक्षण से गुजरेंगे। वह अभी अनुबंधित खिलाड़ी हैं और यूएई में टी20 विश्वकप के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला है। उन्होंने कहा, 28 वर्षीय खिलाड़ी को फिटनेस परीक्षण को पास करना जरूरी होगा क्योंकि यह अब पिछले कुछ समय से अनिवार्य हो गया है। पिछले साल श्रेयस अय्यर कंधे की सर्जरी के बाद आईपीएल खेलने से पहले फिटनेस टेस्ट में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed