फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hardik Pandya can be next Indian T20 Captain may lead Indian team in T20 series against Sri Lanka

New Indian Captain: भारत के नए टी20 कप्तान बन सकते हैं हार्दिक, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में कप्तानी मिलना तय

Thu, 22 Dec 2022 09:23 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 22 Dec 2022 09:23 AM IST
सार

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम हार्दिक की कप्तानी में ही खेलेगी। इसके बाद उन्हें भारत की वनडे और टी20 टीम का नियमित कप्तान बनाया जा सकता है। 
 

विज्ञापन
Hardik Pandya can be next Indian T20 Captain may lead Indian team in T20 series against Sri Lanka
हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वनडे और टी20 टीम के नए कप्तान बन सकते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार हार्दिक से इस बारे में बात की गई है और उन्हें जवाब देने के लिए कुछ दिन का समय मांगा है। फिलहाल इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में हार्दिक को कप्तानी मिलना तय है। हार्दिक इससे पहले भी रोहित की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी की थी।
विज्ञापन


हार्दिक पांड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करते हुए 15 मैचों में 44.27 की औसत से 487 रन बनाए। इसमें चार अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में आठ विकेट भी लिए। इसके बाद जून के महीने में उन्हें भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाया गया और ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म की।
विज्ञापन

आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच की सीरीज में हार्दिक पहली बार भारत के कप्तान चुने गए और टीम इंडिया ने यह सीरीज 2-0 से अपने नाम की। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भी हार्दिक भारत के उपकप्तान थे और भारत ने सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी। पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व किया, जिसमें ऋषभ पंत उपकप्तान थे। भारत ने सीरीज 1-0 से जीती। उन्होंने टी20 विश्व कप के कुछ मैचों में भी अहम भूमिका निभाई थी।

इस साल 27 मैच की 25 पारियों में हार्दिक ने 33.72 की औसत से 607 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक और 71* का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर शामिल है। उन्होंने इस साल टी20 में 20 विकेट भी लिए हैं। साथ ही इस साल तीन वनडे मैचों में, उन्होंने दो पारियों में 71* के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 100 रन बनाए हैं। उन्होंने इस साल वनडे में छह विकेट भी लिए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक को कप्तानी मिलना तय
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार श्रीलंका के खिलाफ तीन जनवरी से मुंबई में शुरू होने वाली टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या भारत की कप्तानी कर सकते हैं। इस सीरीज का दूसरा मैच पुणे (पांच जनवरी) और और तीसरा मैच राजकोट (सात जनवरी) में होगा। खबरों के अनुसार रोहित शर्मा को अंगूठे की चोट से उबरने में और समय लग सकता है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वह (रोहित) टी20 कप्तानी से हटेंगे या यह मामला फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया में भारत के टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद से यह स्पष्ट हो गया है कि नई चयन समिति के कार्यभार संभालने के बाद कप्तानी में बदलाव होगा। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। अटकलों के बावजूद इस बात की पुष्टि की जा सकती है कि एपेक्स काउंसिल की बैठक में भारत की टी20 कप्तानी पर कोई चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ''यह मामला एपेक्स काउंसिल के एजेंडे में भी नहीं था और इस पर चर्चा नहीं की गई। केवल चयन समिति ही कप्तानी पर फैसला ले सकती है। हालांकि, भारत की टी20 टीम को पूरी तरह से बदला जा सकता है और हार्दिक पांड्या को कप्तानी का नया विकल्प माना जा रहा है। 

साल 2023 में भारत को सिर्फ छह टी20 मैच खेलने हैं। इस साल वनडे विश्व कप होने के कारण अधिकतर सीरीज वनडे फॉर्मेट में खेली जाएंगी। रोहित 2024 टी20 विश्व कप के लिए भारतीय मैनेजमेंट के प्लान में नहीं हैं। ऐसे में हार्दिक को नया कप्तान बनाया जा सकता है।

बीसीसीआई के एक पूर्व अधिकारी ने कहा "पहला T20 वानखेड़े में है, जो रोहित का घरेलू मैदान है। चयनकर्ता और बीसीसीआऊ सचिव (शाह) उन्हें विदाई टी20 मैच क्यों नहीं देते हैं और भारतीय टीम के नेतृत्व एक शानदार बदलाव करें?" 

हालांकि, वनडे में हार्दिक को कप्तान बनाए जाने से पहले उनके वर्कलोड और इसके प्रभाव पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed