भारतीय टीम ने अपने दोनों ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाल लक्ष्य खड़ा किया। कैनबरा में खेले गए तीसरे वनडे में दोनों ही खिलाड़ियों ने मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को ना सिर्फ उबारा बल्कि उसे एक बड़े स्कोर की तरफ ले गए।
2 of 6
रविंद्र जडेजा
- फोटो : twitter@BCCI
दोनों खिलाड़ियों ने अपने अर्धशतक पूरे किए और रिकॉर्ड साझेदारी निभाई। इनके बीच छठे विकेट के लिए 150 रनों की अटूट साझेदारी हुई। इस दौरान दोनों की जोड़ी ने बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। जडेजा और पांड्या की जोड़ी ने अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले सदगोपन रमेश और रोबिन सिंह ने 1999 में कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 123 रनों की साझेदारी की थी।
3 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter@BCCI
इसके अलावा जडेजा-पांड्या की जोड़ी के नाम अब एकदिवसीय क्रिकेट में भारत के लिए छठे विकेट की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।
4 of 6
Hardik Pandya
- फोटो : social Media
गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 32वें ओवर में विराट कोहली के रूप में पांचवां झटका लगा। इसके बाद हार्दिक और जडेजा ने धीरे-धीरे भारतीय पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। जडेजा हालांकि शुरुआत में बेहद धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन आखिरी में उन्होंने अपना गियर बदला और चौके-छक्कों की बरसात कर दी। उधर पांड्या भी टी-20 मोड में रन बनाते रहे, इसका परिणाम यह हुआ कि इस जोड़ी के दम पर भारत ने आखिरी 10 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 111 रन बनाए, जिसमें 86 रन अंतिम छह ओवर्स से आए।
5 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : social Media
पांड्या ने जहां 76 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 92 रनों की नाबाद पारी खेली वहीं जडेजा ने 50 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 66 रन बनाए।