{"_id":"681b111473b1c9893802cca9","slug":"hardik-pandya-and-mumbai-indians-team-along-with-ashish-nehra-fined-for-breaching-ipl-code-of-conduct-gt-2025-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: MI के कप्तान हार्दिक पर चला BCCI का चाबुक, GT के कोच नेहरा भी आए लपेटे में, दोनों पर भारी जुर्माना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: MI के कप्तान हार्दिक पर चला BCCI का चाबुक, GT के कोच नेहरा भी आए लपेटे में, दोनों पर भारी जुर्माना
Wed, 07 May 2025 01:21 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 07 May 2025 01:21 PM IST
सार
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और मैदान पर उतरने वाली पूरी एमआई टीम पर भारी जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा गुजरात के कोच आशीष नेहरा पर भी बीसीसीआई का चाबुक चला है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या और आशीष नेहरा
- फोटो : PTI/ANI
विस्तार
आईपीएल 2025 में मंगलवार को वानखेड़े में खेले गए रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर हरा दिया। आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 15 रन की दरकार थी, जिसे गुजरात ने आखिरी गेंद पर हासिल किया। बारिश से बाधित इस मैच में गुजरात को जीत के लिए 19 ओवर में 147 रन की जरूरत थी। राहुल तेवतिया, गेराल्ड कोएत्जी और अरशद खान ने मिलकर गुजरात को जीत दिलाई। हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और मैदान पर उतरने वाली पूरी एमआई टीम पर भारी जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा गुजरात के कोच आशीष नेहरा पर भी बीसीसीआई का चाबुक चला है।
विज्ञापन
हार्दिक के साथ पूरी टीम लपेटे में
हार्दिक और उनकी टीम पर धीमी ओवरगति के लिए भारी जुर्माना लगाया गया है, जबकि नेहरा पर खेलभावना के विपरीत आचरण के लिये जुर्माना और डिमेरिट अंक लगाए गए हैं। मुंबई को गुजरात ने डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर तीन विकेट से हराया था। आईपीएल ने एक बयान में कहा, 'यह आईपीएल आचार संहिता के तहत इस सत्र में उनकी टीम का धीमी ओवरगति का दूसरा अपराध था। हार्दिक पर 24 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है, जबकि मुंबई की बाकी टीम और सब्सटीट्यूट खिलाड़ियों पर छह लाख रूपये या उनकी मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो कम हो, जुर्माना लगाया गया है।

नेहरा पर क्यों लगा जुर्माना?
नेहरा की गलती के बारे में विज्ञप्ति में बताया नहीं गया, लेकिन बार बार बारिश के कारण मैच रुकने के दौरान उन्हें आपा खोते देखा गया। वह मैदानी अंपायरों से भी बार बार बात कर रहे थे। आईपीएल ने कहा, 'गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के कारण एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया> उन्होंने लेवल एक का अपराध किया है जो खेलभावना के विपरीत आचरण के संबंध में है। उन्होंने सजा स्वीकार कर ली है।

मैच में क्या हुआ?
मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। उनके लिए विल जैक्स ने सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली। इसके बाद गुजरात की पारी के 18वें ओवर के बाद बारिश ने दस्तक दी और मुकाबला रोक दिया गया। उस वक्त गेराल्ड कोएत्जी और राहुल तेवतिया 5-5 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। गुजरात का स्कोर 132/6 था। अब उन्हें जीत के लिए आखिरी दो ओवरों में 24 रनों की दरकार थी। हालांकि, बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और डीएलएस मैथड के आधार पर उन्हें 19 ओवर में 147 रन का नया लक्ष्य मिला।

शीर्ष पर पहुंची गुजरात
सत्र की आठवीं जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में 16 अंक और 0.793 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया। वहीं, मुंबई 12 में सात मैचों में जीत और पांच हार के बाद चौथे पायदान पर पहुंच गई। इसी के साथ मुंबई का विजय रथ रुक गया। इससे पहले मुंबई ने लगातार छह मैचों में जीत दर्ज की थी। गुजरात का अगला मुकाबला 11 मई को दिल्ली कैपिटल्स से होगा। वहीं, मुंबई की टीम 11 मई को ही पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।