फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hardik Pandya Absence Forced virat kohli to Play Third Pacer against new zealand

पांड्या की गैर-मौजूदगी से कोहली परेशान, न्यूजीलैंड के खिलाफ मजबूरन उठाना पड़ सकता है यह कदम

Tue, 22 Jan 2019 08:22 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Tue, 22 Jan 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
Hardik Pandya Absence Forced virat kohli to Play Third Pacer against new zealand
hardik pandya

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विश्व कप में आदर्श गेंदबाजी संयोजन के लिए मंगलवार को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की मौजूदगी के महत्व पर जोर दिया। टीवी शो के दौरान महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए पंड्या को जांच लंबित रहने तक निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज से पहले भारत को तीसरे विशेषज्ञ तेज गेंदबाज को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हार्दिक के विकल्प के तौर पर खेले खलील अहमद और मोहम्मद सिराज के खिलाफ आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पहले दो एकदिवसीय मैचों में आसानी से रन बटोरे थे जबकि विजय शंकर ने मेलबर्न में निर्णायक मैच में छह ओवर किफायती गेंदबाजी की।
विज्ञापन




आदर्श गेंदबाजी संयोजन के बारे में पूछने पर कप्तान ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो यह ऑलराउंडर पर निर्भर करता है। अगर आप दुनिया की सबसे मजबूत टीमों को देखें तो उनके पास कम से कम दो ऑलराउंडर हैं, किसी टीम में तीन भी, इससे आपको काफी गेंदबाजी विकल्प मिलते हैं।' कोहली ने कहा कि तीसरा तेज गेंदबाज तभी विकल्प है जब विशेषज्ञ ऑलराउंडर उपलब्ध नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली ने मैकलीन पार्क में होने वाले पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से पूर्व कहा, 'अगर विजय शंकर या हार्दिक जैसा खिलाड़ी नहीं खेलता है तभी तीन गेंदबाजों के साथ उतरना समझदारी भरा लगता है। क्योंकि अगर कोई ऑलराउंडर तेज गेंदबाजी के कुछ ओवर फेंक देता है तो जरूरी नहीं कि तीसरे गेंदबाज के रूप में आपको ऐसे गेंदबाज की जरूरत हो जो 140 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता हो।'


हार्दिक की अनुपस्थिति पर कोहली ने कहा, 'मेरे तीन गेंदबाजों का समर्थन करना हो या एशिया कप, ऐसा तभी हुआ जब हार्दिक उपलब्ध नहीं था। हमें तीन तेज गेंदबाजों को खिलाना पड़ा। जब भी ऑलराउंडर उपलब्ध होता है आप तीसरे तेज गेंदबाज के बारे में नहीं सोचते जब तक कि हालात पूरी तरह से स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ नहीं हों।' कप्तान ने कहा कि सीरीज जीतना महत्वपूर्ण है लेकिन विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वह टीम संयोजन को लेकर लचीलापन दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed