फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरभजन सिंह भी IPL 2020 से बाहर, खुद बताई न खेलने की वजह

Fri, 04 Sep 2020 04:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 04 Sep 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
Harbhajan Singh says due to this reason I have pulled out of IPL 2020 
हरभजन सिंह - फोटो : ipl

टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने शुक्रवार को आईपीएल के 13वें सीजन में न खेलने की वजह खुद बताई है।

Harbhajan Singh says due to this reason I have pulled out of IPL 2020 
हरभजन सिंह

40 वर्षीय इस गेंदबाज ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा, 'मैंने सीएसके प्रबंधन को अपने इस फैसले के बारे में सूचित किया है। मैंने इन कठिन समयों में व्यक्तिगत कारणों से ब्रेक लेने का फैसला किया है। मुझे उम्मीद है कि हर कोई मेरी गोपनीयता का सम्मान करेगा।'

Harbhajan Singh says due to this reason I have pulled out of IPL 2020 
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

19 सितंबर से शुरू होने जा रहे आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पहले रैना आईपीएल छोड़कर भारत लौट आए और अब टीम के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह टीम से बाहर हो गए हैं। इससे पहले पहले टीम के दो खिलाड़ी समेत 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसकी वजह से टीम की ट्रेनिंग आगे बढ़ानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Harbhajan Singh says due to this reason I have pulled out of IPL 2020 
हरभजन सिंह

बता दें कि कोरोना महामारी के खतरे के बीच भज्जी के आईपीएल 2020 में नहीं खेलने पर पिछले कुछ समय से कयास लगाए जा रहे थे, जिस पर शुक्रवार को विराम लग गया। यह इसलिए क्योंकि वह अभी तक यूएई नहीं पहुंचे थे। खबरों के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट ने अपने खिलाड़ियों से पहले ही हरभजन के बगैर टूर्नामेंट के लिए तैयार रहने को कह दिया था।

विज्ञापन
Harbhajan Singh says due to this reason I have pulled out of IPL 2020 
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस बार आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई के तीन क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। टूर्नामेंट का आगाज तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और चार बार की विजेता मुंबई इंडियन के बीच मुकाबले से होगा। लीग का फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को होगा। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed