{"_id":"5f52239f8ebc3ea3f62e4389","slug":"harbhajan-singh-says-due-to-this-reason-i-have-pulled-out-of-ipl-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरभजन सिंह भी IPL 2020 से बाहर, खुद बताई न खेलने की वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हरभजन सिंह भी IPL 2020 से बाहर, खुद बताई न खेलने की वजह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 04 Sep 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हरभजन सिंह
- फोटो : ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने शुक्रवार को आईपीएल के 13वें सीजन में न खेलने की वजह खुद बताई है।
2 of 5
हरभजन सिंह
40 वर्षीय इस गेंदबाज ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा, 'मैंने सीएसके प्रबंधन को अपने इस फैसले के बारे में सूचित किया है। मैंने इन कठिन समयों में व्यक्तिगत कारणों से ब्रेक लेने का फैसला किया है। मुझे उम्मीद है कि हर कोई मेरी गोपनीयता का सम्मान करेगा।'
3 of 5
हरभजन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
19 सितंबर से शुरू होने जा रहे आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पहले रैना आईपीएल छोड़कर भारत लौट आए और अब टीम के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह टीम से बाहर हो गए हैं। इससे पहले पहले टीम के दो खिलाड़ी समेत 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसकी वजह से टीम की ट्रेनिंग आगे बढ़ानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरभजन सिंह
बता दें कि कोरोना महामारी के खतरे के बीच भज्जी के आईपीएल 2020 में नहीं खेलने पर पिछले कुछ समय से कयास लगाए जा रहे थे, जिस पर शुक्रवार को विराम लग गया। यह इसलिए क्योंकि वह अभी तक यूएई नहीं पहुंचे थे। खबरों के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट ने अपने खिलाड़ियों से पहले ही हरभजन के बगैर टूर्नामेंट के लिए तैयार रहने को कह दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
चेन्नई सुपरकिंग्स
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस बार आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई के तीन क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। टूर्नामेंट का आगाज तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और चार बार की विजेता मुंबई इंडियन के बीच मुकाबले से होगा। लीग का फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।