फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harbhajan singh said dravids grip is too wide ball did not spin well

Harbhajan Advice to Dravid: हरभजन ने कोच द्रविड़ के गेंद पकड़ने के तरीके को बताया गलत, बोले- ऐसे में गेंद कम घूमेगी

Thu, 10 Feb 2022 04:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 10 Feb 2022 04:02 PM IST
सार

हरभजन सिंह ने राहुल द्रविड़ के गेंद पकड़ने के तरीके को गलत बताते हुए कहा है कि उनकी ग्रिप काफी चौड़ी है। इससे गेंद कम स्पिन होती है। द्रविड़ अभ्यास सत्र के दौरान गेंदबाजी कर रहे थे। इस पर भज्जी ने चुटकी ली है। 

विज्ञापन
Harbhajan singh said dravids grip is too wide ball did not spin well
हरभजन सिंह और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ की ऑफ स्पिन गेंदबाजी पर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने कमियां निकाली हैं। भज्जी ने कहा है कि द्रविड़ की ग्रिप बहुत ज्यादा वाइड है, ऐसे में वो जितना चाहेंगे गेंद उतना नहीं घूमेगी। द्रविड़ भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के दौरान गेंदबाजी कर रहे थे। इसका वीडियो बीसीसीआई ने ट्विटर पर शेयर किया था। इसी वीडियो के जवाब में भज्जी ने कहा है कि द्रविड़ के गेंद पकड़ने का तरीका ही गलत है। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भारतीय टीम अभ्यास कर रही थी। इस दौरान कोच द्रविड़ खुद ऑफ स्पिन गेंदबाजी करके अपने खिलाड़ियों को अभ्यास करा रहे थे। इसका वीडियो शेयर करते हुए बीसीसीआई ने लिखा था अनिल कुंबले के 10 विकेटों की 23वीं सालगिरह मनाते हुए। इसी विडियो पर मजाकिया कमेंट करते हुए भज्जी ने राहुल की गेंदबाजी में कमियां निकाली थीं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ लिए थे 10 विकेट
अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में एक पारी में सभी 10 विकेट लिए थे। उनसे पहले इंग्लैंड के जिम लेकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा किया था, जबकि 2021 में न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ एक पारी में सभी 10 विकेट लिए। क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ यही तीन गेंदबाज ही एक पारी में सभी 10 विकेट ले पाए हैं। खास बात यह है कि ये तीनों ही स्पिन गेंदबाज हैं। कुंबले और जिम लेकर के 10 विकेट लेने पर उनकी टीम यह मैच जीती थी, लेकिन एजाज पटेल के 10 विकेट लेने पर भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। 

कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ 74 रन देकर 10 विकेट झटके थे। इस मैच में पाकिस्तान की टीम 420 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। कुंबले की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने यह मैच जीता और अंत में टेस्ट सीरीज एक-एक से ड्रॉ कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed