फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   harbhajan singh said first time about virat kohli and anushka sharma

विराट-अनुष्का के बीच रिश्तों पर पहली बार बोले हरभजन

Tue, 12 Apr 2016 12:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Apr 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
harbhajan singh said first time about virat kohli and anushka sharma
- फोटो : getty

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच रिश्तों पर पहली बार हरभजन सिंह का बयान सामने आया है।

विज्ञापन


मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हरभजन ने कहा है कि मीडिया में इस तरह की बातों को नहीं लाना चाहिए। उन्होंने कहा यह दोनों का आपसी मामला है, इसलिए अन्य किसी को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

कुछ समय पहले ही विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए अनुष्का के खिलाफ बोलने वाले लोगों के खिलाफ 'शेम' लिखकर पोस्ट किया था। टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान अनुष्का लोगों सोशल मीडिया के जरिए लोगों के निशाने पर आई थी।
विज्ञापन


उस वक्त विराट ने लिखा था, "ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए जो अनुष्का के बारे में गलत बातें कर रहे हैं।"

विराट के ट्वीट के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव और सुनील गावस्कर भी अनुष्का के समर्थन में आए थे। इस बार हरभजन ने बयान दिया है।

आईपीएल के पहले मैच में मुंबई इंडियंस की हार के बाद जब हरभजन प्रेस कांफ्रेस कर रहे थे तो उनसे विराट और अनुष्का के बारे में सवाल पूछा गया था। जवाब में हरभजन ने कहा, "मैं सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि यह उनकी पर्सनल लाइफ है और इसे सार्वजनिक न करें"।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरभजन ने यह भी कहा कि मीडिया को इन सभी चीजों से दूर रहना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed