IPL 2022: भज्जी ने युवराज को बताया 'सुस्त आत्मा' तो गंभीर को 'एंग्री यंग मैन', जानें धोनी-कोहली के बारे में क्या कहा, देखें वीडियो
हरभजन ने अपने समय के कुछ साथी खिलाड़ियों को लेकर काफी मजाकिया जवाब दिए। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के लिए 'बीरबल' शब्द का प्रयोग किया। सहवाग को भज्जी ने काफी चतुर खिलाड़ी बताया है।
विस्तार
इसी कड़ी में उनसे अपने साथी खिलाड़ियों के बारे में एक शब्द में जवाब देने के लिए कहा गया। उनसे महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) से लेकर युवराज सिंह, विराट कोहली और रोहित शर्मा तक सबके बारे में सवाल पूछे गए और इस पर भज्जी ने काफी मजेदार जवाब दिए।
इसके बाद हरभजन ने अपने समय के कुछ साथी खिलाड़ियों को लेकर काफी मजाकिया जवाब दिए। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के लिए 'बीरबल' शब्द का प्रयोग किया। बीरबल अकबर के नौ रत्नों में से एक थे। उन्हें काफी चतुर माना जाता था। सहवाग को भी भज्जी ने काफी चतुर खिलाड़ी बताया है।
Sportskeeda experts @Mohammadkaif, @Shoaib100mph and @Harbhajan_singh tell us the first thought that comes to their mind when they hear the names of IPL Captains.
— Sportskeeda (@Sportskeeda) April 27, 2022
What do they think about Virat Kohli, Rohit Sharma, and MS Dhoni? Do find out!#IPL2022 pic.twitter.com/kf16qeVh8Q
अंत में भज्जी ने धोनी का भी जिक्र किया और उन्हें 'कप्तानों का कप्तान (कैप्टन ऑफ कैप्टन्स)' बताया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के लिए कुछ नहीं कहा। गिलक्रिस्ट का जिक्र होने पर भज्जी ने कहा 'नो कमेंट्स'।
हरभजन सिंह भारत के दूसरे स्पिन गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट में 400 से ज्यादा विकेट लिए थे। उनसे पहले अनिल कुंबले ने यह करनामा किया था। भज्जी ने अपने 103 टेस्ट मैच के करियर में 417 विकेट लिए थे। वहीं 236 वनडे में उनके नाम 269 विकेट रहे थे। उनकी इकोनॉमी भी 4.31 की रही थी। वहीं 28 टी-20 मैच में भज्जी ने 25 विकेट झटके। आईपीएल में हरभजन ने 163 मैच खेलकर 150 विकेट अपने नाम किए।