फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   #HappyBirthdayVirat: Skipper Virat Kohli's birthday celebration with team india

#HappyBirthdayVirat: विराट से पांड्या ने लिया बदला, देखिए बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें

Sun, 05 Nov 2017 01:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 05 Nov 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
#HappyBirthdayVirat: Skipper Virat Kohli's birthday celebration with team india
विराट कोहली का 29वां जन्मदिन - फोटो : BCCI
राजकोट टी-20 में 40 रन की हार के बाद जब टीम इंडिया होटल वापस पहुंची तो उसे खुश होने की एक वजह मिल गई। टीम इंडिया के सदस्यों ने होटल पहुंचकर धमाकेदार तरीके से कप्तान विराट का जन्मदिन मनाया। खिलाड़ियों ने विराट के जन्मदिन सेलिब्रेट करने की राह में हार को सामने नहीं आने दिया और जमकर मस्ती की। सेलिब्रेशन की तस्वीरें बीसीसीआई ने अपने ट्विटर पर साझा की। 
विज्ञापन

 



टीम के सभी साथियों ने अपने कप्तान को केक से सराबोर करने का मौका खाली नहीं जाने दिया। कुछ इसी अंदाज में कुछ समय पहले हार्दिक पांड्या का हाल सभी साथियों ने उनके जन्मदिन पर किया था। हार्दिक ने विराट के चेहरे पर लगे केक के साथ सेल्फी शेयर की है। और उस तस्वीर पर लिखा है रिवेंज नंबर-1, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं कप्तान विराट कोहली!
विज्ञापन
विज्ञापन


 




पांड्या के बदला लेने का ट्वीट करने का सीधा सा मतलब है कि आने वाले समय में टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से इस तरह की और भी तस्वीरें बाहर आएंगी और प्रशंसक उनका लुत्फ उठाएंगे। 


हालांकि इसके बाद विराट कोहली ने अपने सभी प्रशंसकों और साथियों को ट्वीट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया। विराट ने लिखा, आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। सभी को भगवान का आशीष मिले। 
 



विराट ने इस ट्वीट के साथ कई तस्वीरें भी साझा की। जिसमें उनके लिए दो केक दिखाई दे रहे हैं। दोनों केक को मैदान का आकार दिया गया है। एक की पिच पर हैप्पी बर्थडे विराट लिखा है। दूसरे केक में विराट का एक छोटा सा पुतला मैदान पक बैठा दिख रहा है जिसके हाथ में गेंद और बैट है। वह टीम इंडिया की नीली जर्सी पहने है जिसपर अंग्रेजी में इंडिया लिखा है। केक पर बनी पिच और मैदान पर भी उनके लिए शुभकामना संदेश लिखे हैं।

एक तस्वीर में केक पर दिख रहा है कि विराट के शरीर पर केक लगा हुआ है। उनकी शक्ल भी पहचान में नहीं आ रही है। केक के पुतले को विराट के सिर पर भुवनेश्वर कुमार रखते दिख रहे हैं। साथ ही उनके एक हाथ में केला है। तस्वीर के पीछे राजकोट में डेब्यू करने वाले मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल दिख रहे हैं। चहल के हाथ में केक लगा दिख रहा है जिसका सीधा सा मतलब है कि उन्होंने कप्तान विराट को केक से सराबोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed