फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hanuma Vihari ignored in IPL 2021, now play in Birmingham based Warwickshire

आईपीएल 2021: टीम इंडिया के इस स्टार खिलाड़ी को टी-20 लीग में नहीं मिला मौका, अब इंग्लैंड में दिखाएगा दम

Tue, 06 Apr 2021 09:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 06 Apr 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
Hanuma Vihari ignored in IPL 2021, now play in Birmingham based Warwickshire
hanuma vihari

आईपीएल की फ्रेंचाइजियों द्वारा नजरअंदाज किए गए भारतीय टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज हनुमा विहारी इंग्लैंड में छह टेस्ट मैचों के आगामी दौरे की तैयारी काउंटी टीम वारविकशायर से जुड़कर करेंगे। आईपीएल के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करना है। टीम को इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भाग लेना है। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज इंग्लैंड पहुंच गया है और बर्मिंघम की इस काउंटी टीम के साथ इस सत्र के कम से कम तीन मैचों के लिए जुड़ेगा।

विज्ञापन


बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘हां, विहारी इस सत्र में इंग्लैंड की काउंटी टीम वारविकशायर के लिए खेलेंगे। वह इंग्लैंड में है।’

गौरतलब है कि इस 27 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत के लिए 12 टेस्ट में 32 से अधिक की औसत से 624 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान एक शतक और चार अर्द्धशतक लगाए हैं। विहारी ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट में चोटिल होने के बावजूद शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को ड्रा करवाने में अहम योगदान दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed