आज ओवल में ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश के बीच होगी, 'करो या मरो' की जंग
चैंपियंस ट्रॉफी में सोमवार को केनिंगटन ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा था हालांकि बारिश के कारण रद्द हुए मैच में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल गया था। न्यूजीलैंड ने उस मैच में 45 ओवरों में 291 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। जब ऑस्ट्रेलिया को 33 ओवरों में 235 रन का संशोधित लक्ष्य मिला था तब नौ ओवरों में ऑस्ट्रेलिया ने 53 रन पर तीन विकेट भी गंवा दिए थे। दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम अपने पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार गई थी लेकिन उनके बल्लेबाजों ने जरूर अच्छा प्रदर्शन किया था। तमीम इकबाल और पूर्व कप्तान महमुदुल्लाह की मदद से टीम तीन सौ से ज्यादा का स्कोर बना पाई थी लेकिन इंग्लैंड ने आसानी से 306 का लक्ष्य हासिल कर लिया था। जोए रूट ने 133 रन की पारी खेली थी।
दोनों टीमों के सामने नॉकआउट जैसी स्थिति
बांग्लादेश के खिलाफ केवल एक बार मिली है हार
पिच करेगी स्पिन गेंदबाजों को मदद
भले ही बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया के सामने कमजोर नजर आ रही हो लेकिन उसे इस मैच में बहतरीन खेल दिखाना होगा। कीवी गेंदबाजों के सामने उनकी पारी लड़खड़ा ही गई थी। इसलिए कई बड़ी टीमों का धूल चटाचुकी बांग्लादेश को उसे हलके में नहीं लेना चाहिए। जोश हैजलवुड को छोड़कर उनका और कोई गेंदबाज न्यूजीलैंड के सामने फॉर्म में नहीं दिखा था। शनिवार को जिस पिच पर श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच खेला गया था उसी पिच पर कंगारुओं का सामना बांग्लादेश से होना है। इसका मतलब पिच पर गेंद थोड़ी स्पिन होगी। इसका मतलब बांग्लादेश को पांच गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरना पड़ेगा वहीं ऑस्ट्रेलिया को एक तेज गेंदबाज को बाहर का रास्ता दिखाकर एडम जांपा को अंतिम ग्यारह में शामिल करना पड़ेगा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर, ऐरोन फिंच, पैट कमिंस, जॉन हेस्टिंग्स, जोश हेज्लवुड, ट्रेविस हेड, हेनरिक्स, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स पैटिनसन, मिचेल स्टार्क, मार्क्स स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एडम जांपा।
बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, तमीम इकबाल, मोहम्मद महमुदुल्लाह, शब्बीर रहमान, रूबेल हुसैन, सौम्य सरकार, तस्कीन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, इमरूल कयास, मेहदी हसन, मुसादिक हुसैन, सुंजामुल इस्लाम और शफीउल इस्लाम।