फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hafeez hits ton, Pakistan’s strong reply

बांग्लादेश के खिलाफ पाक का पलटवार, हफीज का शतक

Wed, 29 Apr 2015 09:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 29 Apr 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन
Hafeez hits ton, Pakistan’s strong reply

सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ( नाबाद 127) के सैकड़े के साथ पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन


अब तक मेहमान टीम के लिए खराब रहे दौरे में बुधवार का दिन कुछ खुशगवार रहा। बांग्लादेश के हाथों वनडे सीरीज में पाक की टीम 0-3 से धुल गई थी और एकमात्र टी-20 में भी उसे हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


खुलना में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बुधवार को पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 332 पर समेटकर उसके विशाल स्कोर खड़ा करने की संभावनाओं पर पानी फेरा और फिर एक विकेट पर 227 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 4 विकेट पर 236 रनों से आगे खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम लंच के बाद 332 रनों पर आउट हो गई। तेज गेंदबाज वहाब रियाज और लेग स्पिनर यासिर शाह ने तीन-तीन विकेट लिए।  हफीज और जुल्फिकार बाबर को दो-दो विकेट मिले।

हफीज का 4 पारियों में तीसरा शतक

Hafeez hits ton, Pakistan’s strong reply

दाएं हाथ के बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने मैच के दूसरे दिन करियर आठवां टेस्ट शतक ठोका। वनडे में नाकाम रहने के बाद फॉर्म में लौटे हफीज ने 179 गेंदों पर खेली अपनी पारी में अब तक 12 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। हफीज ने पिछली चार पारियों में यह तीसरा शतक लगाया है।

हफीज के खिलाफ चौथे ओवर में टीवी अंपायर पॉल रीफेल ने तैजुल इस्लाम की गेंद पर कैच का निर्णय पलट दिया था। हफीज ने पहले विकेट पर असलम के साथ 50 रन और दूसरे विकेट पर अजहर अली के साथ अविजित 177 रन जोड़े।

पाकिस्तान की अंडर-19 टीम के कप्तान रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज असलम (20 रन) अपने पहले टेस्ट में तैजुल की गेंद पर विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम के हाथों लपके गए। अजहर जिनकी रहीम ने 2 बार कैच टपकाई वह 65 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने शकीब अल हसन की गेंद पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया।

बांग्लादेश को एक और झटका लगा जब कप्तान और विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम को चायकाल के बाद अंगुलियों में चोट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा। उनकी जगह इमारुल कयास ने ग्लव्स संभाले और तमीम इकबाल ने कप्तानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed