फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gujrat Titans vs Royal Challengers Banglore IPL 2026 Final head to head stats and records

GT vs RCB IPL 2026 Final: खिताबी मैच में कौन पड़ेगा किस पर भारी? जानें गुजरात-आरसीबी के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

Sat, 30 May 2026 06:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 30 May 2026 06:02 PM IST
सार

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच रविवार को अहमदाबाद में आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों ने इस सीजन दमदार प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं टूर्नामेंट में गुजरात और आरसीबी का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है?

विज्ञापन
Gujrat Titans vs Royal Challengers Banglore IPL 2026 Final head to head stats and records
आरसीबी बनाम गुजरात - फोटो : IANS

विस्तार

आईपीएल 2026 के 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालिफायर के बाद मौजूदा सीजन के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ होगी।  दोनों ही टीमें दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। फाइनल मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। 
विज्ञापन

कांटे का है मुकाबला
आईपीएल के इतिहास में आरसीबी और जीटी के बीच अब तक कुल नौ मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से पांच मुकाबलों में जीत आरसीबी को मिली है, जबकि चार मैच जीटी ने जीते हैं। यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। पहले क्वालिफायर में आरसीबी, जीटी पर हावी रही थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 254 रन लगाए थे।

टीम की ओर से रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेली थी। वहीं, क्रुणाल पांड्या ने 43 और विराट कोहली ने महज 25 गेंदों में 43 रनों की दमदार पारी खेली थी। हालांकि, इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की पूरी टीम सिर्फ 162 रन बनाकर सिमट गई थी। जीटी की तरफ से राहुल तेवतिया ने सर्वाधिक 68 रन बनाए थे। ऐसे में जीटी पहले क्वालिफायर में मिली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वालिफायर-2 में जमकर चला था गिल-सुदर्शन का बल्ला
गुजरात टाइटंस को अपने घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा भी मिल सकता है। इसके साथ ही शुभमन गिल की अगुआई में जीटी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ दूसरे क्वालिफायर में धमाकेदार जीत दर्ज करके फाइनल में पहुंची है। शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए आरआर के खिलाफ 53 गेंदों में 104 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि साई सुदर्शन ने 32 गेंदों में 58 रन बनाए थे।

दूसरी ओर, आरसीबी के लिए पहले क्वालिफायर में सब कुछ सही रहा था। कोहली और कप्तान रजत के बल्ले से अहम रन निकले थे, तो क्रुणाल पांड्या ने भी अहम योगदान दिया था। वहीं, गेंदबाजी में जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन दमदार रहा था। डफी ने तीन विकेट अपने नाम किए थे, जबकि भुवनेश्वर ने दो विकेट चटकाए थे। वहीं, रसिख सलाम और क्रुणाल पांड्या भी गेंद से छाप छोड़ने में सफल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed