फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gujrat Titans Vs Mumbai Indians stats Most wickets in the Powerplay in IPL 2026 Kagiso Rabada tops in chart

GT vs MI: आईपीएल 2026 में पावरप्ले में रबाडा का दिख रहा जलवा, शुरुआती छह ओवर में निकाले हैं सर्वाधिक विकेट

Mon, 20 Apr 2026 09:06 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Sovit Chaturvedi Updated Mon, 20 Apr 2026 09:06 PM IST
सार

गुजरात टाइटंस के दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा मौजूदा आईपीएल सीजन में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। रबाडा आईपीएल 2026 में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
Gujrat Titans Vs Mumbai Indians stats Most wickets in the Powerplay in IPL 2026 Kagiso Rabada tops in chart
कगिसो रबाडा - फोटो : IPL

विस्तार

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने आईपीएल 2026 में अपना जलवा बिखेरा है। दक्षिण अफ्रीका के रबाडा इस सीजन पावरप्ले (1-6 ओवर) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने छह मुकाबलों में पावरप्ले के दौरान अब तक सात विकेट हासिल किए हैं, जबकि उनकी इकॉनोमी 9.92 की रही है। गुजरात टाइटंस ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया और रबाडा ने तीन विकेट लेकर गुजरात को शुरुआती सफलताएं दिलाई। यह पहली बार है जब रबाडा ने आईपीएल की किसी पारी में शुरुआती छह ओवरों में तीन विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन

आर्चर दूसरे स्थान पर मौजूद 
पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने की लिस्ट में दूसरे पायदान पर राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर हैं, जिन्होंने इस सीजन छह मुकाबलों में कुल छह विकेट अपने नाम किए। लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज जैकब डफी पांच-पांच विकेट के साथ इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा आईपीएल सीजन में रबाडा का प्रदर्शन 
रबाडा ने इस सीजन पंजाब किंग्स के खिलाफ 34 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 42 रन देकर दो विकेट निकाले। उस मुकाबले में उन्होंने 23 रन की नाबाद पारी भी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रबाडा 32 रन देकर कोई विकेट अपने नाम नहीं कर सके थे, जबकि लखनऊ सुपर जाएंट्स के विरुद्ध उन्हें 54 रन लुटाकर एक विकेट निकाला। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस तेज गेंदबाज ने 29 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे। 
विज्ञापन

रोहित नहीं कर सके वापसी 
इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में टाइटंस बिना किसी बदलाव के उतरी है। वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि दानिश मालेवर और कृष भगत ने डेब्यू किया है। रोहित शर्मा फिलहाल चोट से उबर रहे हैं और वह लगातार दूसरे मैच में खेलने नहीं उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed