फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gujrat Titans captain Shubhman Gill tell singer Ed Sheeran to ask Shahrukh Khan why he does not retain him

IPL 2024: 'शाहरुख खान से पूछना, मुझे रिटेन क्यों नहीं किया'? जानें गुजरात के कप्तान गिल ने किससे ऐसा कहा

Fri, 05 Apr 2024 07:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 05 Apr 2024 07:53 PM IST
सार

 शुभमन ने 2018 से 2021 तक दो बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी इस टीम का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन टीम के साथ उनका साथ उस वक्त टूट गया जब केकेआर ने 2022 सीजन के लिए हुई मेगा नीलामी के लिए इस स्टार बल्लेबाज को रिटेन नहीं किया।

विज्ञापन
Gujrat Titans captain Shubhman Gill tell singer Ed Sheeran to ask Shahrukh Khan why he does not retain him
शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल गुजरात टाइटंस में आने से पहले आईपीएल में लंबे समय तक बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेलते थे। इस सलामी बल्लेबाज ने 2018 से 2021 तक दो बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी इस टीम का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन टीम के साथ उनका साथ उस वक्त टूट गया जब केकेआर ने 2022 सीजन के लिए हुई मेगा नीलामी के लिए इस स्टार बल्लेबाज को रिटेन नहीं किया। 
विज्ञापन


गुजरात के लिए पहले ही सीजन में जीता खिताब
केकेआर छोड़ने के बाद गुजरात टाइटंस ने शुभमन को अपनी टीम में शामिल कराया। मालूम हो कि 2022 सीजन से गुजरात और लखनऊ सुपरजाएंट्स के रूप में दो नई टीमें इस लीग से जुड़ी थीं। उस वक्त शुभमन हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेले और अपने पहले ही सीजन में यह टीम चैंपियन बनकर उभरी थी। हालांकि इस सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया और हार्दिक की जगह गुजरात ने शुभमन को अपना कप्तान नियुक्त किया था। 
विज्ञापन


मशहूर सिंगर एड शीरन से बातचीत में खोले राज
गिल ने मशहूर सिंगर एड शीरन से विशेष बातचीत की और एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने केकेआर के साथ अपने अनुभव को शेयर किया। चर्चा के दौरान शीरन को पता चला कि गिल पहले शाहरुख खान के मालिकाना हक वाले केकेआर के लिए खेलते थे। इस पर शीरन ने कहा कि वह हाल ही में शाहरुख से डिनर पर मिलेंगे। इसके तुरंत बाद गिल ने शीरन से कहा, 'उनसे पूछना कि मुझे रिटेन क्यों नहीं किया'? दोनों के बीच हंसी के यह पल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब किंग्स के खिलाफ लगाया इस सीजन का पहला अर्धशतक
गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में 48 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 89 रनों की पारी खेली। गिल ने आईपीएल के इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक जड़ा। गिल के करियर का यह 19वां पचासा था। गिल 2019 से अबतक पंजाब के खिलाफ नौ पारियों में छह अर्धशतक लगा चुके हैं। गिल भले ही शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम को मुश्किल से उबारा। गिल की इस पारी के दम पर गुजरात पंजाब के सामने 200 रन का लक्ष्य देने में सफल रहा। गिल इस सीजन सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर खड़ा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि गिल की मेहनत पर पंजाब के अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी शशांक सिंह ने पानी फेरा जिन्होंने दमदार अर्धशतक लगाकर गुजरात के मुंह से जीत छीनी और पंजाब को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed