फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GT vs RCB Final: IPL 2026 season stats first time three different batters have aggregated 700-plus runs

IPL 2026: पहली बार किसी सीजन में तीन बल्लेबाजों ने बनाए 700+ रन, गिल-सुदर्शन की जोड़ी चमकी; वैभव का दिखा दम

Sun, 31 May 2026 10:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 31 May 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 के इस सीजन में भी हर बार की तरह इस बार भी बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ जब तीन बल्लेबाजों ने सीजन में 700 रनों का आंकड़ा पार किया। वैभव सूर्यवंशी, शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने मौजूदा सीजन में 700+ रन बनाए।
loader
GT vs RCB Final: IPL 2026 season stats first time three different batters have aggregated 700-plus runs
आईपीएल 2026 फाइनल - फोटो : PTI

विस्तार

आईपीएल के मौजूदा सीजन में भी बल्लेबाजों का दम दिखा और पहली बार किसी सीजन में तीन बल्लेबाजों ने 700 से अधिक रन बनाए। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज साई सुदर्शन के अलावा राजस्थान रॉयल्स के विस्टफोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चला। ये तीनों ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल थे, लेकिन वैभव ने गिल और सुदर्शन को पीछे छोडकर ऑरेंज कैप अपने नाम की।


राजस्थान पर भारी पड़ी थी गिल-सुदर्शन की जोड़ी
कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी पारी और साई सुदर्शन के साथ पहले विकेट के लिए की गई साझेदारी के दम पर ही गुजरात टाइटंस ने क्वालिफायर-2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल और सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर गुजरात के जीत की नींव रखी थी। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की थी जो आईपीएल के प्लेऑफ में किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है। गिल और सुदर्शन ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के माइकल हसी और मुरली विजय के 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। हसी और विजय ने 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ फाइनल में 159 रनों की साझेदारी की थी।

ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव ने सबको छोड़ा पीछे
  • वैभव की टीम राजस्थान रॉयल्स का सफर आईपीएल 2026 में क्वालिफायर-2 में हार के साथ ही खत्म हो गया था।
  • ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सभी से आगे निकल गए। फाइनल मैच तक शुभमन गिल और साई सुदर्शन भी रेस में बने हुए थे, लेकिन ये दोनों बल्लेबाज सस्ते में आउट हुए और रेस में पिछड़ गए। 
  • गिल-सुदर्शन और वैभव के बीच अच्छा फासला रहा जिससे 15 साल के वैभव ऑरेंज कैप की रेस में सभी से आगे निकल गए। 

पहली बार एक ही टीम के दो बल्लेबाजों ने पार किया 700 रन का आंकड़ा
ऐसा पहली बार हुआ है जब आईपीएल के किसी सीजन में एक ही टीम के दो बल्लेबाजों ने 700 से अधिक रन बनाए हैं। गुजरात टाइटंस के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज गिल और सुदर्शन ने इस सीजन यह कीर्तिमान बनाया है। गिल और सुदर्शन दोनों ने इस सीजन एक-एक शतक लगाए और ये मौजूदा सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, गिल पहले कप्तान हैं जिन्होंने आईपीएल के प्लेऑफ में शतक लगाया है। गिल ने राजस्थान के खिलाफ क्वालिफायर-2 में सैकड़ा जड़ा था जो उनके आईपीए करियर का पांचवां शतक था। 

गिल-सुदर्शन की जोड़ी
गिल-सुदर्शन की जोड़ी - फोटो : PTI
वैभव, गिल और सुदर्शन का प्रदर्शन
वैभव ने इस सीजन 16 मैचों में 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। दूसरे नंबर पर गिल रहे जिन्होंने 16 मैचों में 163.02 के स्ट्राइक रेट से 732 रन बनाए। गिल के बल्ले से इस सीजन एक शतक और छह अर्धशतक निकले हैं। वहीं, साई सुदर्शन ने 17 मैचों में 157.98 के स्ट्राइक रेट से 722 रन बनाए। 

वैभव के निकटतम प्रतिद्वंद्वी गिल थे। गिल और वैभव में 54 रन का फासला था। अगर गिल फाइनल में 55 रन बना लेते तो वह वैभव को पीछे छोड़ देते और ऑरेंज कैप की दौड़ में आगे हो जाते, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वहीं, साई सुदर्शन को लगातार दूसरी बार ऑरेंज कैप अपने नाम करने के लिए फाइनल में बड़ी पारी खेलनी थी। सुदर्शन भी फाइनल में सस्ते में आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed