फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GT vs LSG Dream 11 Team Prediction KL Rahul and Hardik Pandya Can Be fantasy 11 Key Players

GT vs LSG Fantasy 11: इन 11 खिलाड़ियों को चुनकर जीत सकते हैं ज्यादा अंक, राहुल या हार्दिक को बनाएं कप्तान

Mon, 28 Mar 2022 03:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 03:33 PM IST
सार

Note: सुझाव हालिया रिकॉर्ड और संभावनाओं के आधार पर दिए गए हैं। मैच में ये आकलन सही भी हो सकते हैं और गलत भी। टीम चुनते वक्त फैंटेसी लीग से जुड़े जोखिमों का ध्यान जरूर रखें।
 

विज्ञापन
GT vs LSG Dream 11 Team Prediction KL Rahul and Hardik Pandya Can Be fantasy 11 Key Players
गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 की दोनों नई टीमें अपना पहला मैच एक दूसरे के खिलाफ खेल रही हैं। लोकेश राहुल की लखनऊ और हार्दिक पांड्या की गुजरात के बीच पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस के साथ दोनों टीमें आईपीएल में अपना पहला मैच खेलेंगी और इस सीजन के लिए अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। ये दोनों टीमें भले ही नईं हों, लेकिन इनमें टी20 के कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं, जो सालों से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कमाल कर रहे हैं। ये खिलाड़ी बहुत ही भरोसेमंद हैं और अक्सर बेहतरीन प्रदर्शन करके अपनी टीम को विजेता बनाते हैं। 
विज्ञापन


फैंटेसी-11 के सिलेक्शन की बात करें तो मुंबई के वानखेड़े मैदान की पिच पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है और बल्लेबाजों को टीम में रखना ज्यादा अंक दिला सकता है। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इस मुकाबले के लिए प्लेइंग कंडीशंस कैसे होंगे और कौन-कौन से खिलाड़ी फैंटेसी गेम में ज्यादा पॉइंट दिला सकते हैं।
विज्ञापन


विकेटकीपर
लखनऊ के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी लोकेश राहुल या क्विंटन डिकॉक के ऊपर होगी। दोनों ही बेहतरीन बल्लेबाज हैं दोनों को टीम में रखना जरूरी होगा। वहीं गुजरात के लिए ऋद्धिमान साहा विकेटकीपिंग करेंगे। साहा को भी टीम में रखा जा सकता है, लेकिन राहुल या डिकॉक को अपनी टीम से बाहर रखना समझदारी नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लेबाज
वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों की मददगार होती है। ऐसे में आप अपनी टीम में चार बल्लेबाज रख सकते हैं। मनीष पांडे, डेविड मिलर, शुभमन गिल और अभिनव मनोहर को टीम में रखना फायदेमंद होगा। ये सभी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी करना भी जानते हैं और बड़ी पारियां खेलने में माहिर हैं। इनमें से कोई भी खिलाड़ी आपको भरपूर अंक दिला सकता है। 

ऑलराउंडर्स
दोनों ही टीमों में तीन-तीन ऑलराउंडर हैं, जो गेंद और बल्ले के साथ कमाल कर सकते हैं। ऐसे में आप भी अपनी टीम में दो ऑलराउंडर रख सकते हैं। इससे पहले तक हार्दिक और क्रुणाल मुंबई के लिए खेलते थे और वानखेड़े की पिच को अच्छे से समझते हैं। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों को अपनी टीम में रखना फायदेमंद होगा। 

गेंदबाज
वानखेड़े की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों की मददगार होती है। पहली पारी में गेंदबाजों को स्विंग मिलता है। ऐसे में तेज गेंदबाजों को टीम में रखना फायदेमंद रहेगा। इसलिए आप अपनी टीम में आवेश खान, मोहम्मद शमी और लॉकी फर्गुसन जैसे तेज गेंदबाजों को रख सकते हैं। इस टूर्नामेंट में अब तक लेग स्पिनर्स ने कमाल किया है। इसलिए राशिद खान और रवि बिश्नोई को भी टीम में रखना फायदेमंद होगा। 

कप्तान और उपकप्तान
इस मैच में ओपनिंग बल्लेबाजों और ऑलराउंडर खिलाड़ियों को कप्तान या उपकप्तान बनाना फायदेमंद होगा। आप लोकेश राहुल, हार्दिक पांड्या, क्विंटन डिकॉक और राशिद खान को अपना कप्तान और उपकप्तान बना सकते हैं। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग-11
शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, डोमिनिक ड्रैक्स और लॉकी फर्गुसन।


लखनऊ सुपरजाएंट्स की संभावित प्लेइंग-11
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), इविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, दुष्मंथा चमीरा, अंकित राजपूत और आवेश खान।

फैंटेसी-11 के लिए टीम
विकेटकीपर:
क्विंटन डिकॉक, लोकेश राहुल।
बल्लेबाज: मनीष पांडे, डेविड मिलर, शुभमन गिल, अभिनव मनोहर।
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या।
गेंदबाज: आवेश खान, राशिद खान, रवि बिश्नोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed