फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ground honour for West Indies captain Sammy

विंडीज कप्तान सैमी के नाम पर होगा क्रिकेट स्टेडियम

Thu, 07 Apr 2016 10:27 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 Apr 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
Ground honour for West Indies captain Sammy

अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज को दो बार टी-20 वर्ल्ड कप खिताब दिलाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी डैरेन सैमी के नाम पर सेंट लूसिया में एक क्रिकेट स्टेडियम का नाम रखा जाएगा। 

विज्ञापन


ब्यूसेजोर क्रिकेट मैदान को अब डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट मैदान के नाम से जाना जाएगा। इसकी एक दीर्घा सेंट लूसिया के ही एक अन्य खिलाड़ी जॉनसन चार्ल्स के नाम पर होगी।
विज्ञापन


जॉनसन ने हाल में भारत में संपन्न टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम को वर्ल्ड विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के अनुसार सेंट लूसिया के प्रधानमंत्री केनी डी एंथनी ने यह घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड टीम के कप्तान डैरेन सैमी और सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स को इस सम्मान के लिए बधाई देता है।’ वेस्टइंडीज ने पहली बार इस खिताब पर 2012 में कब्जा किया था उस समय भी टीम के कप्तान सैमी ही थे।


वेस्टइंडीज के नाम अब आईसीसी की कुल 4 वर्ल्ड कप ट्रॉफी है। सैमी से पहले 1975 और 1979 में लगातार दो बार वेस्टइंडीज क्लाइव लॉयड की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप जीत चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed