फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Greame Smith On India Vs south In World Cup

मुकाबले से पहले ही होने लगी टीम इंडिया की तारीफ

Sun, 22 Feb 2015 08:30 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 22 Feb 2015 08:30 AM IST
विज्ञापन
Greame Smith On India Vs south In World Cup

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का मानना है कि लक्ष्य का पीछा करने में टीम इंडिया का सानी नहीं है और इस मामले में उन्हें अपने आपको प्रोत्साहित करना भी चाहिए।

विज्ञापन


मेलबर्न में रविवार को वर्ल्ड कप में होने वाले ‘हाईवोल्टेज’ मुकाबले को स्मिथ दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की रफ्तार और भारतीय बल्लेबाजी की धार के बीच होड़ के रूप में देखते हैं।
विज्ञापन


स्मिथ ने कहा, "2013 से भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा वनडे मैच जीते हैं, इसलिए किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए उन्हें अपने आपको प्रोत्साहित करना चाहिए और वे करेंगे भी। कप्तान धोनी और विराट टीम में यह विश्वास भर भी देंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी के लिए अपने कॉलम में स्मिथ ने कहा, "शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली के रूप में उनके पास शीर्ष स्तर पर हाल के वर्षों के 3 सफल बल्लेबाज हैं। साथ ही रैना भी दो बार 70 से ज्यादा का स्कोर कर सही समय पर फॉर्म में लौट रहे हैं। रविंद्र जडेजा की औसत और स्ट्राइक रेट अच्छी है हालांकि तेज ट्रैक पर उन्हें मुश्किलें आती हैं। अजिंक्य रहाणे अमूमन ओपनिंग करते हैं लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ नंबर सात पर उतरे। अपनी भूमिका को लेकर उन्हें सामंजस्य बिठाना होगा।"

स्मिथ ने किया कप्‍तन धोनी का बचाव

Greame Smith On India Vs south In World Cup

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की खराब फॉर्म को लेकर कहते हैं, "अभी बल्ले के साथ धोनी एक खराब दौर से गुजर रहे हैं लेकिन पिछले 11 सालों में उन्होंने साबित किया है कि वह कितने बड़े मैच जिताऊ खिलाड़ी और शानदार फिनिशर हैं।"

उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को भारत के शीर्ष 3 बल्लेबाजों को मध्यक्रम के लिए अच्छा प्लेटफॉर्म खड़ा करने से रोकना होगा। स्मिथ भारतीय गेंदबाजी लाइनअप को भी मजबूत आंकते हैं। उन्होंने कहा, "वह असाधारण न हो लेकिन मजबूत तो हैं। शमी और मोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ टिकाऊ गेंदबाजी की। रविचंद्रन अश्विन और जडेजा को रिदम पाने से रोकना भी दक्षिण अफ्रीका के लिए अहम होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed