फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Google Doodle Celebrate ICC Cricket World Cup 2023 Opening

ODI WC: वनडे विश्व कप 2023 का आगाज आज, गूगल ने बनाया खास डूडल; क्लिक करने पर मिलेगी टूर्नामेंट की पूरी जानकारी

Thu, 05 Oct 2023 09:46 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 05 Oct 2023 09:46 AM IST
सार

डूडल में दर्शकों की उपस्थिति में स्टेडियम में विकेटों के बीच दो एनिमेटेड बत्तखें दौड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। गूगल डूडल पर क्लिक करने पर, उपयोगकर्ता को वनडे विश्व कप 2023 का पूरा शेड्यूल दिखाई देगा। 

विज्ञापन
Google Doodle Celebrate ICC Cricket World Cup 2023 Opening
विश्व कप पर गूगल डूडल - फोटो : Google

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 की शुरुआत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगी। वनडे विश्व कप के 13वें संस्करण का गूगल ने खास अंदाज में जश्न मनाया। गूगल डूडल ने गुरुवार को वनडे विश्व कप 2023 के उद्घाटन दिवस का जश्न मनाया। डूडल में दर्शकों की उपस्थिति में स्टेडियम में विकेटों के बीच दो एनिमेटेड बत्तखें दौड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। गूगल डूडल पर क्लिक करने पर, उपयोगकर्ता को वनडे विश्व कप 2023 का पूरा शेड्यूल दिखाई देगा। 
विज्ञापन


वनडे विश्व कप की शुरुआत1975 में हुई थी। यह वनडे विश्व कप का 13 वां संस्करण है, जिसमें 10 देशों की टीमें भाग ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में ग्रुप चरण में 45 मैच खेले जाएंगे, जिसमें प्रत्येक टीम को एक-एक बार सभी टीमों से भिड़ना होगा। इस वर्ष अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन


केवल चार टीमें नॉकआउट चरण में आगे बढ़ेंगी, जिसमें दो सेमीफाइनल मैच और एक फाइनल अहमदाबाद में होगा। यह टूर्नामेंट पूरे भारत में अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, धर्मशाला और पुणे के स्टेडियमों में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला मैच पांच अक्तूबर (गुरुवार) को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग स्टेज के 45 मुकाबले 12 नवंबर तक खेले जाएंगे। भारत और नीदरलैंड के बीच बेंगलुरु में आखिरी लीग मैच होगा। भारतीय टीम विश्व कप में अपना पहला मैच आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, भारत का पाकिस्तान से मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के बाद अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और आखिरी ग्रुप मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी। 


आईसीसी ने टूर्नामेंट में प्राइज मनी का बजट 82.93 करोड़ रुपये (10 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रखा है। विजेता टीम को 33.17 करोड़ रुपये (चार मिलियन अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे। फाइनल में हारने वाली टीम को 16.59 करोड़ रुपये (दो मिलियन अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे। सेमीफाइनल में हारने वाली हर टीम को 6.65 करोड़ रुपए मिलेंगे। लीग स्टेज से ही बाहर होने वाली छह टीमों में सभी को 83.23 लाख रुपए मिलेंगे। वहीं ग्रुप स्टेज में हर एक मैच जीतने पर टीमों को 33.29 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। इनके अलावा प्लेयर ऑफ द मैच, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैटर और बेस्ट बॉलर का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को अलग से प्राइज मनी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed