{"_id":"5d02f48ebdec226d977ef179","slug":"google-ceo-sundar-pichai-predicted-name-of-two-finalists-of-cricket-world-cup-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल की ‘सुंदर’ भविष्यवाणी, सीईओ पिचाई ने बताया फाइनल खेलने वाली दो टीमों के नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गूगल की ‘सुंदर’ भविष्यवाणी, सीईओ पिचाई ने बताया फाइनल खेलने वाली दो टीमों के नाम
Fri, 14 Jun 2019 06:42 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 14 Jun 2019 06:42 AM IST
विज्ञापन
Sundar Pichai
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने क्रिकेट विश्व कप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला हो सकता है।
विज्ञापन
भारतीय-अमेरिकी कारोबारियों को लेकर आयोजित इंडिया आइडियाज कार्यक्रम में भारतीय अमेरिकी सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि यदि भारत और इंग्लैंड का फाइनल हुआ तो वह विराट एंड कंपनी का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
खुद को क्रिकेट का जुनूनी फैन बताते हुए सुंदर पिचाई ने कहा कि जब वह अमेरिका आए तो उन्हें बेसबॉल चैलेंजिंग लगा। उन्होंने यूएसआईबीसी की प्रेजिडेंट निशा देशवाल की ओर से विश्व कप के फाइनल को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘आईसीसी विश्व कप में इंग्लैंड और भारत के बीच फाइनल होना चाहिए। हालांकि आप जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी कमजोर टीम नहीं हैं।’
विज्ञापन