फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   good news for cricket fans india vs pakistan match may be possible on 30 january

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन हो सकता इंडिया-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबला

Wed, 24 Jan 2018 08:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Jan 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
good news for cricket fans india vs pakistan match may be possible on 30 january
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : File
क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुधवार का दिन खुशखबरी वाला रहा। जल्द ही उन्हें भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने को मिल सकता है। न्यूजीलैंड में खेले जा रहे मौजूदा अंडर-19 वर्ल्ड कप में यह दोनों टीमें भिड़ सकती हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान ने बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब 26 जनवरी को टीम इंडिया यदि बांग्लादेश को क्वार्टर फाइनल में हराने में कामयाब रहती है तो उसका मुकाबला सेमीफाइनल में पाकिस्तान के साथ होना तय है। 
विज्ञापन


क्राइस्टचर्च में खेले गए मुकाबले में पाक ने दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने उतरी पाक टीम ने द. अफ्रीका को महज 189 रन पर ऑल आउट किया। द. अफ्रीका की ओर से वांडिले मकवेतू ने सबसे अधिक 60 रन बनाए। वहीं, पाक की ओर से मुहम्मद मूसा ने तीन और शाहीन शाह अफरीदी ने दो विकेट झटके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाक टीम की शुरुआत खराब रही, लेकिन अली जरयाब आसिफ के नाबाद 74 रन की बदौलत पाक ने 47.5 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed