IND Inning
223/9 (19.3 ov)
Target: 248
Arshdeep Singh 5(4)*
Mayank Yadav 0 (1)
IND need 25 runs in 3 remaining balls
{"_id":"59be78a34f1c1b1e688b500d","slug":"glenn-maxwell-takes-a-breathtaking-one-hander-to-dismiss-virat-kohli-in-chennai-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: 'सुपरमैन' बनकर मैक्सवेल ने पकड़ा विराट का 'सुपर कैच'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: 'सुपरमैन' बनकर मैक्सवेल ने पकड़ा विराट का 'सुपर कैच'
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 17 Sep 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : PTI
विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं और वो जब बल्लेबाजी करने उतरते हैं कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। ऐसे में विपक्षी टीमें विराट को आउट करने के लिए कई तरह की रणनीति बनाती हैं। जो अधिकतर मौकों पर बेकार नाकामयाब साबित होती हैं। लेकिन भारत दौरे पर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले वनडे में विराट के लिए चक्रव्यूह रचा और वो उसमें फंस गए। लेकिन इसके लिए ग्लैन मैक्सवेल को सुपर मैन बनना पड़ा। एक हाथ से शानदार कैच पकड़कर मैक्सवेल ने विराट को खाता खोले बगैर वापस पवेलियन भेज दिया। विराट केवल चार गेंद खेलकर कोल्टर डी नाइल की गेंद पर आउट हुए।
छठे ओवर की पहली गेंद पर विराट को कोल्टर डी नाइल ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी। गेंद में थोड़ा उछाल था। विराट ने उसे प्वाइंट के फील्डर के ऊपर से उठाकर खेलना चाहा। लेकिन प्वाइंट पर खड़े मैक्सवेल ने सुपरमैन जैसी फूर्ती दिखाई और उछलते हुए एक हाथ से ही कैच विराट के करारे शॉट को शानदार कैच में बदल दिया। इसके बाद विराट निराश होकर पवेलियन लौट गए। जिस वक्त विराट आउट हुए टीम इंडिया 5.1 ओवर में 2 विकेट पर 11 रन बनाए थे।
विज्ञापन
मैच से पहले कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा था कि उनकी टीम विराट के बल्ले को खामोश रखने की कोशिश करेगी और वो चेन्नई में विराट के खिलाफ अपनी रणनीति में सफल हो गए।

— Virat Kohli (@Cricvids1) September 17, 2017
विज्ञापन
मैच से पहले कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा था कि उनकी टीम विराट के बल्ले को खामोश रखने की कोशिश करेगी और वो चेन्नई में विराट के खिलाफ अपनी रणनीति में सफल हो गए।