फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   glenn maxwell smashed record century in t-20 cricket against england

तेज सेंचुरी जड़कर मैक्सवेल ने रचा इतिहास, IPL में कर सकते हैं बड़ा धमाका

Thu, 08 Feb 2018 09:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Feb 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
glenn maxwell smashed record century in t-20 cricket against england
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : getty
ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को मैक्सवेल ने एक ऐसा कीर्तिमान रच दिया, जो कंगारू टीम का अब तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया है। दरअसल मैक्सवेल ने इंग्लिश टीम के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में तेज शतक जड़ा।
विज्ञापन


ग्लेन मैक्सवेल ने महज 58 गेंदों पर 103 रन बनाए। मैक्सवेल ने अपनी इस तेज तर्रार पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए। इसी के साथ मैक्सवेल टी20 में दो शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी बन गए हैं। इतना ही नहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक मारने वाले अब वह पहले और एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भी हैं।
विज्ञापन

glenn maxwell smashed record century in t-20 cricket against england
glenn maxwell

इस टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के मुकाबले में मैक्सवेल ने इंग्लिश टीम को न सिर्फ बल्ले बल्कि अपनी धारदार गेंदबाजी से भी परेशान किया। उन्होंने इंग्लिश टीम के तीन खिलाड़ियों को भी पैवेलियन भेजा। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कंगारू टीम ने 5 विकेट खोकर 161 रन बनाकर मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया।

ग्लेन मैक्सवेल का फॉर्म में आना आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि आईपीएल में यह खिलाड़ी इस सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलता दिखेगा। इससे पहले मैक्सवेल किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed