फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   gavaskar says young indian players have chance to show their mettle in nidahas trophy

निदाहास ट्रॉफी में टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों के पास होगा दम दिखाने का सुनहरा मौकाः गावस्कर

Wed, 28 Feb 2018 08:59 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Feb 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
gavaskar says young indian players have chance to show their mettle in nidahas trophy
टीम इंडिया - फोटो : File

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि श्रीलंका में होने वाली निदाहास ट्रॉफी में भारत के युवा खिलाड़ियों के पास अपना दमखम दिखाने का बेहतरीन मौका है। उन्होंने कहा कि इस ट्राई टी20 सीरीज में कई सीनियर खिलाड़ियों का आराम दिया गया और ऐसे में जिन युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है उन्हें खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अच्छा किया है और अब बस इन्हें अपने प्रदर्शन को इंटरनेशल क्रिकेट में दोहराना है। चयनकर्ताओं के सामने 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप की ही चुनौती नहीं है बल्कि उनको बता है कि इसके बाद कई खिलाड़ी क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं और ऐसे में उनकी जगह पूरी करने के लिए युवा खिलाड़ियों को अभी से तैयार करने की जरूरत है। 

विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों ने द. अफ्रीका में दिखाया दम

gavaskar says young indian players have chance to show their mettle in nidahas trophy
टीम इंडिया - फोटो : bcci

गावस्कर ने टीम इंडिया के द. अफ्रीका दौरे में किए गए प्रदर्शन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम जिस तरह से प्रोटियाज के खिलाफ सीमित ओवरों में खेली वह कमाल का था। हालांकि प्रोटियाज को उनके कई सीनियर खिलाड़ियों की कमी जरूर खली, लेकिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने जिस तरह से उन पर दबाव बना रखा वह शानदार था। गेंदबाजों ने इस दौरे पर न सिर्फ रन रोके बल्कि लगातार अंतराल में विकेट निकाल कर भी दिए। 

इस वजह से पाकिस्तान है हमसे आगे

gavaskar says young indian players have chance to show their mettle in nidahas trophy
पाकिस्तान - फोटो : File
गावस्कर ने कहा कि वन-डे और टेस्ट के बाद टीम इंडिया टी20 में भी नंबर वन बन सकती है लेकिन पाकिस्तान इसलिए हमसे आगे है क्योंकि भारत के मुकाबले पाकिस्तान टी20 ज्यादा खेलता है। लेकिन निदाहास ट्रॉफी में अपनी टीम के पास बेहतरीन मौका है। पहले उसे सीरीज जीतने और फिर अपनी आईसीसी टी20 रैंकिंग पर ध्यान देना चाहिए। 
विज्ञापन

बांग्लादेश पड़ सकता है भारी

gavaskar says young indian players have chance to show their mettle in nidahas trophy
बांग्लादेश टीम - फोटो : File
उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने हाल ही में अपना बांग्लादेश प्रीमियर लीग खत्म किया है। ऐसे में उनके खिलाड़ियों के पास टी20 फॉर्मेट का अच्छा खासा अनुभव है। यह एक ऐसी टीम है, जो अपने दिन किसी भी टीम को मात दे सकती है। यह टीम हमेशा अटैकिंग क्रिकेट खेलने पर यकीन करती है और श्रीलंका में उन्हें अपने घर जैसे ही हालात मिलेंगे, ऐसे में वह और भी खतरनाक हो सकती है। 

श्रीलंका लौटी लय में

gavaskar says young indian players have chance to show their mettle in nidahas trophy
श्रीलंका टीम - फोटो : File
टीम इंडिया के हाथों बुरी तरह पिटने के बाद श्रीलंका टीम के नए कोच नियुक्त किए गए चण्डिका हथुरूसिंघे के नेतृत्व में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है। श्रीलंका ने बांग्लादेश दौरे पर तीन सीरीज में अपना दबदबा दिखाया और सीरीज अपने नाम की। इसके अलावा उन्हें अपने घर में खेलने का भी फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed