फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam gambhir recalls ugly chit chat with Virat Kohli in IPL 2013 said i Expext him to be like that

Virat-Gambhir clash: 2013 में विराट के साथ हुए विवाद पर खुलकर बोले गंभीर, कहा- उनसे यही उम्मीद थी

Sat, 19 Mar 2022 06:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 19 Mar 2022 06:19 PM IST
सार

गंभीर ने 2013 की घटना याद करते हुए कहा कि वो विराट कोहली से यही उम्मीद करते हैं। इसके बाद उन्होंने कोहली की तारीफ भी की। इस मौके पर उन्होंने धोनी के साथ अपने रिश्ते पर भी बयान दिया। 
 

विज्ञापन
Gautam gambhir recalls ugly chit chat with Virat Kohli in IPL 2013 said i Expext him to be like that
विराट कोहली और गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने साल 2013 में विराट कोहली के साथ हुए विवाद पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि वो विराट कोहली से यही उम्मीद करते हैं। क्रिकेट कमेंटेटर जतिन सप्रू के शो "ओवर-एंड-आउट" में बातचीत के दौरान गंभीर ने कई विवादों पर बात की। धोनी के साथ अपने रिश्तों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी और मेरे बीच कोई दरार जैसी बात नहीं थी और और मेरे मन में धोनी के प्रति बहुत ही ज्यादा सम्मान है। ये सम्मान हमेशा ही बना रहेगा।
विज्ञापन


साल 2013 में एक आईपीएल मैच के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच काफी तीखी बहस हुई थी और दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ गए थे। इसके बाद अंपायर ने बीच में आकर दोनों खिलाड़ियों को अलग किया था। इस समय विराट आरसीबी के कप्तान थे, जबकि गंभीर कोलकाता की टीम की कप्तानी कर रहे थे। 
विज्ञापन


विराट से यही उम्मीद करता हूं
2013 में हुए विवाद पर बात करते हुए गंभीर ने कहा "यह ठीक है, मैं इसके साथ पूरी तरह से ठीक हूं। मैं उनसे यही उम्मीद करता हूं। मैं भी ऐसा ही हूं। मुझे ऐसे मुकाबले पसंद हैं। मुझे वो लोग पसंद हैं, जो प्रतिस्पर्धा करते हैं। धोनी अपने तरीके से प्रतिस्पर्धा करते हैं। विराट अपने तरीके से प्रतिष्पर्धा करते हैं। कई बार जब आप टीम की कप्तानी कर रहे होते हैं तो आपको न चाहते हुए भी ऐसा करना पड़ता है। क्योंकि आप अपनी टीम को उस तरीके से खेलते देखना चाहते हैं। एक कप्तान के  रूप में आप किसी खिलाड़ी के साथ व्यक्तिगत संबंधों के बारे में नहीं सोचते हैं। आप टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, इसलिए आपको यह करना पड़ता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर ने की विराट की तारीफ 
इसके बाद गंभीर ने विराट की तारीफ करते हुए कहा "इस वजह से वहां पर कुछ भी व्यक्तिगत नहीं था और कभी भी विराट के खिलाफ ऐसा नहीं होगा। और मैं लगातार यह बात कहता रहा हूं कि उन्होंने जो भी हासिल किया है, मैं उससे अचंभित नहीं हूं। अपने शुरुआती दिनों में वो इसी तरह के खिलाड़ी थे, लेकिन उन्होंने किस कदर खुद को बदला है। उन्होंने जिस तरह से अपनी फिटनेस और फॉर्म के साथ स्किल पर काम किया है वह शानदार है।"


अब प्लेसिस की कप्तानी में खेलेंगे विराट
लगातार नौ सालों तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी करने के बाद विराट कोहली ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है। आईपीएल 2022 में वो फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे। इस सीजन बैंगलोर का पहला मैच 27 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ है। इस सीजन पंजाब की कप्तानी मयंक अग्रवाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed