फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Funny memes on India vs New Zealand ODI World Cup 2023 Dharamshala Match after fog stops Match

IND vs NZ Memes: कोहरे के कारण रुका मैच तो जमकर बने मीम, आकाश चोपड़ा ने लिखा- भारत में तो...

Sun, 22 Oct 2023 09:35 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 22 Oct 2023 09:35 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड का मैच कोहरे की वजह से थोड़ी देर के लिए रुका था। इस समय मैदान का नजारा ऐसा था कि खिलाड़ियों को गेंद देखने में भी परेशानी हो रही थी। इस नजारे को लेकर फैंस ने जमकर मीम बनाए।
 

विज्ञापन
Funny memes on India vs New Zealand ODI World Cup 2023 Dharamshala Match after fog stops Match
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच में कोहरे की वजह से खेल रोकना पड़ा। हालांकि, मैच ज्यादा देर तक नहीं रुका और कुछ मिनट के अंतराल में ही खेल फिर से शुरू हो गया, लेकिन यह घटना फैंस और खिलाड़ी दोनों को हैरान करने वाली थी। दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले से लेकर कई पूर्व खिलाड़ियों तक सभी ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में पहली बार कोहरे की वजह से खेल रुकते देखा है। 
विज्ञापन


आमतौर पर क्रिकेट मैच बारिश की वजह से रोके जाते हैं। कई बार खराब रोशनी या गीले मैदान की वजह से भी मैच रोके गए हैं। कुछ मैचों में रेत के तूफान और आसमान में बिजली कड़कने की वजह से भी मैच रोके गए हैं। हालांकि, यह बहुत ही अनोखा मैच था, जिसमें कोहरे की वजह से खेल रोकना पड़ा। ऐसे में फैंस और पूर्व खिलाड़ियों ने जमकर मीम बनाए। यहां हम कुछ चुनिंदा मीम दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने लिखा कि भारत में तो फॉग चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक फैन ने कोहरे से भरे धर्मशाला के मैदान के खूबसूरत नजारे की तारीफ की।


कवि कुमार विश्वास ने अपनी लोकप्रिय कविता की पंक्तियां लिखीं 'मगर धरती के बेचैनी बस बादल समझता है'



चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के सोशल मीडिया हैंडल से भी मजेदार पोस्ट किया गया


अधिकतर क्रिकेट फैन यह नजारा देखकर हैरान थे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed