WC: 'ऐसी बैटिंग नहीं देखी', मैक्सवेल की तूफानी पारी देख क्रिकेट के भगवान भी हुए खुश, वीरू-अकरम ने कही यह बात
मैक्सवेल 128 गेंद में 21 चौके और 10 छक्कों की मदद से 201 रन बनाकर नाबाद रहे। 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी मैक्सवेल की तारीफ किए बिना नहीं रह सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्होंने वानखेड़े में जो चौके-छक्कों की बौछार की, अफगानिस्तान के गेंदबाजों को बेदम कर दिया और टीम को जीत दिलाने के साथ-साथ अपना दोहरा शतक भी पूरा किया। वह 128 गेंद में 21 चौके और 10 छक्कों की मदद से 201 रन बनाकर नाबाद रहे। 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी मैक्सवेल की तारीफ किए बिना नहीं रह सके।
विज्ञापन विज्ञापन
A wonderful knock by @IZadran18 to put Afghanistan in a good position. They started well in the 2nd half and played good cricket for 70 overs but the last 25 overs from @Gmaxi_32 was more than enough to change their fortune.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) November 7, 2023
From Max pressure to Max performance! This has been… pic.twitter.com/M1CBulAgKw
वहीं, पंजाब किंग्स में मैक्सवेल के साथ खेल चुके पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी उनकी जमकर तारीफ की है। सहवाग वही क्रिकेटर हैं जो आईपीएल में फॉर्म में न रहने पर मैक्सवेल की कई बार आलोचना भी कर चुके हैं। दोनों के बीच नहीं बनती, लेकिन इसके बावजूद सहवाग ने मैक्सी की खूब तारीफ की है। सहवाग ने लिखा- मुझे इस पारी का आभास था। रन चेज में 200 रनों की पारी वनडे क्रिकेट में ऑल टाइम ग्रेट में से एक है। पैट कमिंस का बढ़िया साथ मिला। ऐसी पारी जो लंबे समय तक याद की जाएगी।
Saw this coming. 200 in a run-chase, One of the all time great one day innings by Maxwell. @Gmaxi_32 was a man possessed and
— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 7, 2023
great support by @patcummins30 . An innings to remember for a long long time . #AUSvsAFG https://t.co/ClOM3NdSJf pic.twitter.com/nQ8uNVh1af
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने लिखा- वनडे की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी। आप इस पारी को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम भी कह सकते हैं। वहीं, मैक्सवेल के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में खेल चुके युजवेंद्र चहल ने लिखा- अविश्वसनीय! मैक्सवेल ने सबसे बड़ी लूट को अंजाम दिया है। 'वेरी वेरी स्पेशल' वीवीएस लक्ष्मण ने भी मैक्सवेल की तारीफ की है। उन्होंने लिखा- ये अब तक की सबसे महान पारियों में से एक है। कभी भी हार नहीं मानो। यह पारी अविश्वसनीय थी। कमेंटेटर हर्षा भोगले ने लिखा- इतिहास में मैक्सवेल का नाम लिखा जाना अब निश्चित हो गया है। यह व्हाइट बॉल से खेली गई सबसे बड़ी पारी होगी।
The GREATEST ODI innings of all time @Gmaxi_32 .. You could say the GREATEST innings of all time .. #CWC2023 #India
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) November 7, 2023
Simply UNBELIEVABLE ⚡
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) November 7, 2023
Maxwell has pulled off the biggest heist! 🔥 pic.twitter.com/qpi2YsHt5S
One of the greatest individual performances on a cricket field. One of the greatest innings one would ever see. A great lesson to Never Give Up.
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) November 7, 2023
Take a bow Glenn Maxwell . That was quite incredible #AUSvsAFG pic.twitter.com/c4FdlwYpBc
स्विंग के किंग कहे जाने वाले वसीम अकरम भी मैक्सवेल की पारी देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तो यहां तक एलान कर दिया कि मैक्सी फिलहाल वनडे में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। पाकिस्तानी टीवी शो पर बात करते हुए वसीम ने कहा- ऐसी पारी मैंने अपनी जिंदगी में नहीं देखी है। हमने देखा है कि कैसे एक शख्स आपको अकेले दम पर मुश्किल स्थिति से कैसे बाहर निकाल सकता है, कैसे मैच जीता सकता है। आपके अंदर जज्बा होना चाहिए। उसके पैर में मोच आई थी, लेकिन इसके बाद भी उसने क्रीज पर डटकर गेंदबाजों का सामना किया और ऑस्ट्रेलिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई। वह दर्द में था, लेकिन फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी। आप देखें मैक्सेवल ने क्या गजब की पारी खेलकर इतिहास रच दिया।
वसीम ने मैक्सवेल के साथ-साथ पैट कमिंस की भी तारीफ की। उन्होंने कहा- कप्तान पैट कमिंस की भी तारीफ करनी होगी। जब आपके मुश्किल परिस्थितियां हों, तो फिर आपको कैसे स्थिति को संभालना है आप पैट कमिंस को देखकर समझ सकते हैं। उसने 68 गेंद का सामना किया और 12 रन की नाबाद पारी खेली, कमिंस की यह पारी भी किसी ऐतिहासिक पारी से कम नहीं है। कमिंस क्रीज पर खड़े होकर लगातार सिंगल लेकर स्ट्राइक मैक्सवेल को दे रहे थे। पैट कमिंस की तारीफ बनती है। मैक्सवेल की पारी हैरान करने वाली है। ऐसी पारी खेलकर उन्होंने दिखा दिया है कि वह इस समय विश्व क्रिकेट में वनडे के सबसे बड़ा खिलाड़ी हैं। अविश्वसनीय, अद्भुत और अकल्पनीय। मैंने 28 साल तक किकेट खेली है और 20 साल से क्रिकेट को लेकर काम कर रहा हूं। मैंने इससे पहले कभी ऐसी करिश्माई पारी नहीं देखी थी। यह कमाल का है और हमेशा याद रहेगा।
मैच में क्या हुआ?
वहीं, राशिद खान 18 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 35 रन बनाकर नाबाद रहे थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 46.5 ओवर में सात विकेट गंवाकर 293 रन बनाए। इसमें से 201 रन अकेले मैक्सवेल के थे। उनके अलावा डेविड वॉर्नर 18, ट्रेविस हेड शून्य, मिचेल मार्श 24, मार्नस लाबुशेन 14, जोश इंग्लिस शून्य, मार्कस स्टोइनिस छह, मिचेल स्टार्क तीन रन बनाकर आउट हुए। कप्तान पैट कमिंस 68 गेंद में 12 रन बनाकर नाबाद रहे। मैक्सवेल और कमिंस के बीच 170 गेंद में 202 रन की नाबाद साझेदारी हुई।