फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former team india captain MS Dhoni presents beautiful gift to wife Sakshi on 11th marriage anniversary

शादी की 11वीं सालगिरह: धोनी ने पत्नी साक्षी को भेंट किया बेशकीमती तोहफा

Mon, 05 Jul 2021 04:17 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 05 Jul 2021 04:17 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शादी की 11वीं सालगिरह बीते रविवार को मनाई। इस मौके पर उन्हें पत्नी साक्षी को शानदार तोहफा दिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी आईपीएल में सक्रिय हैं। 

विज्ञापन
former team india captain MS Dhoni presents beautiful gift to wife Sakshi on 11th marriage anniversary
साक्षी के साथ धोनी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बीते दिन 4 जुलाई को अपनी शादी की 11वीं सालगिरह मनाई। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने 11 साल पहले 4 जुलाई 2010 को साक्षी के साथ देहरादून में शादी रचाई थी। सालगिरह के मौके पर धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी को स्काई ब्लू वोक्सवैगन बीटल कार गिफ्ट की। साक्षी ने कार की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।

विज्ञापन



 

धोनी को अक्सर तेज चलने वाली बाइक और विंटेज कारें पसंद हैं। साक्षी ने कई बार पति की कार संग्रह को अपने रांची फार्महाउस के साथ सोशल मीडिया पर दिखाया है। रविवार को साक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज 11वीं शादी की सालगिरह पर विंटेज कार गिफ्ट करने के लिए एमएस धोनी की धन्यवाद दिया। फोटो कैप्शन में साक्षी ने लिखा, सालगिरह उपहार के लिए धन्यवाद। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। अपने प्रशंसकों को दिग्गज क्रिकेटर की एक झलक देने के लिए पत्नी साक्षी अक्सर रांची फार्महाउस से तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। साक्षी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अकेले इंस्टाग्राम पर उनके 4.3 मिलयन फॉलोअर हैं। जबकि फेसबुक पर भी फॉलोअर्स की तादाद लाखों में है। 

विज्ञापन

धोनी के आलीशान फार्महाउस में एक निश्चित जगह है जहां सीएसके के कप्तान अपनी सुपरबाइक और शानदार कारें रखते हैं। धोनी इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में सभी आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं। 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी के पास सुपर बाइक्स और कारों का बेहतरीन संग्रह है जिनमें  कावासाकी निंजा, कॉन्फेडरेट हेलकैट, हमर एच2 और फेरारी जीटीओ शामिल हैं। इसके अलावा धोनी के फॉर्महाउस में कई सारे कुत्ते और घोड़े भी हैं। 

आईपीएल के 14वें संस्करण में धोनी एक बार फिर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। आईपीएल 2021 के शेष सत्र का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में सितंबर में किया जाएगा। आईपीएल 2021 अंकतालिका में चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे स्थान पर काबिज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed