{"_id":"6843abe8421bb378870b018b","slug":"former-south-african-cricketer-ab-de-villiers-backs-his-team-to-beat-australia-in-wtc-final-at-lord-s-2025-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WTC Final: डिविलियर्स को उम्मीद, ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल होगा द. अफ्रीका; लॉर्ड्स में खेलने पर कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Final: डिविलियर्स को उम्मीद, ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल होगा द. अफ्रीका; लॉर्ड्स में खेलने पर कही ये बात
Sat, 07 Jun 2025 08:33 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 07 Jun 2025 08:33 AM IST
सार
डिविलियर्स ने 114 टेस्ट मैचों में 22 शतकों सहित 8,765 रन बनाए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को संतुलित टीम करार देते हुए कहा कि वे पैट कमिंस की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उलटफेर करने में सक्षम है।
विज्ञापन
एबी डिविलियर्स
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल रहेगी। दोनों टीमों के बीच 11 जून से लॉर्ड्स पर डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार इसके खिताबी मुकाबले में पहुंची है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम खिताब का बचाव करने उतरेगी।
विज्ञापन
पहली बार फाइनल में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका और पाकिस्तान को घर में हराकर डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था, जबकि भारत न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज गंवाकर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया था। भारत इससे पहले दो बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचा था, लेकिन दोनों ही बार उसे खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

डिविलियर्स को उलटफेर का भरोसा
डिविलियर्स ने 114 टेस्ट मैचों में 22 शतकों सहित 8,765 रन बनाए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को संतुलित टीम करार देते हुए कहा कि वे पैट कमिंस की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उलटफेर करने में सक्षम है। डिविलियर्स ने कहा, मैं इस चुनौती के लिए उत्साहित हूं। यह एक संतुलित टीम है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उलटफेर कर सकते हैं। मैं उलटफेर इसलिए कह रहा हूं क्योंकि वे स्पष्ट रूप से इस आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को जीतने के प्रबल दावेदार हैं। लॉर्ड्स में फाइनल दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट के लिए एक बहुत बड़ा पल है। पूरा देश हमारी टीम के साथ खड़ा होगा। उम्मीद है कि हम जीतने में सफल होंगे।

फिंच को हेड से बड़ी पारी की उम्मीद
ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के पूर्व कप्तान आरोन फिंच को ट्रेविस हेड से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एक और बेहतरीन पारी की उम्मीद है। फिंच ने कहा, 'हेड ने अब तक कई फाइनल में यह साबित कर दिया है कि कम समय में मैच को प्रतिद्वंद्वी टीम की पहुंच से दूर कर सकते हैं।' उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर खिलाड़ी पहले से इंग्लैंड में है और टीम को इसका फायदा होगा।