फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former South African batter AB de Villiers statement on India tour of England for test series

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल दिखा पाएगी युवा टीम? एबी डिविलियर्स ने दिया ये जवाब

Sat, 31 May 2025 11:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 31 May 2025 11:05 PM IST
सार

डिविलियर्स का कहना है कि भारत के युवा खिलाड़ियों में कुछ खास हासिल करने की क्षमता है, बशर्ते वे खुद पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी आगे आए। 

विज्ञापन
Former South African batter AB de Villiers statement on India tour of England for test series
एबी डिविलियर्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने शनिवार को कहा कि भारत के युवा खिलाड़ियों में इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में कुछ खास हासिल करने की क्षमता है, बशर्ते वे खुद पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी आगे आए। 
विज्ञापन


गिल की अगुआई में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी टीम 
पच्चीस वर्षीय शुभमन गिल की अगुआई में भारत अगले महीने इंग्लैंड के पांच टेस्ट मैचों के दौरे के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी( का नया चक्र शुरू करेगा। भारत को रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की सेवाएं नहीं मिलेगी। इन दोनों ने हाल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। भारत को ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की भी कमी खलेगी, जिन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान संन्यास ले लिया था। इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भी कमी खलेगी, जो टेस्ट क्रिकेट में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। मुंबई में उन्होंने भारतीय क्रिकेट के कई पहलुओं को लेकर बात की है। डिविलियर्स ने गिल को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किए जाने पर कहा, 'अब समय आ गया है कि युवा खिलाड़ी आगे आएं। शुभमन गिल जिम्मेदारी ले रहे हैं। भारत में काफी प्रतिभा है और इसका श्रेय काफी हद तक आईपीएल को जाता है। हमने इस साल वैभव सूर्यवंशी को देखा। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की और गिल की कड़ी परीक्षा होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed