फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Pakistani Captain Shaheed Afridi praises Indian captain Rohit Sharma for his body language in T20 WC

T20 World cup : रोहित शर्मा का मुरीद हुआ यह पूर्व पाकिस्तानी कप्तान, तारीफ करते हुए कही ये बात

Mon, 01 Jul 2024 08:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 01 Jul 2024 08:22 PM IST
सार

रोहित के नेतृत्व में ही भारत ने आईसीसी खिताब का 11 साल का सूखा समाप्त किया था। टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम अजेय रही और खुद रोहित का प्रदर्शन दमदार रहा और वह टी20 विश्व कप 2024 में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे।

विज्ञापन
Former Pakistani Captain Shaheed Afridi praises Indian captain Rohit Sharma for his body language in T20 WC
रोहित शर्मा - फोटो : ICC

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप का चैंपियन बनने के तुरंत बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने का फैसला किया था। रोहित के नेतृत्व में ही भारत ने आईसीसी खिताब का 11 साल का सूखा समाप्त किया था। टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम अजेय रही और खुद रोहित का प्रदर्शन दमदार रहा और वह टी20 विश्व कप 2024 में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे। अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहीद अफरीदी ने भी रोहित की सराहना की है। 
विज्ञापन

भारत ने वेस्टइंडीज के बारबाडोस में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से शिकस्त दी। भारत 2007 के बाद दूसरी बार टी20 विश्व चैंपियन बना है, जबकि पाकिस्तान का अभियान शुरुआती चरण में ही भारत और अमेरिका से हार के साथ खत्म हो गया था।पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने टी20 विश्व कप में टीम की खिताबी जीत के दौरान भारत के कप्तान रोहित शर्मा की भाव भंगिमा (बॉडी लैंग्वेज) की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

'कप्तानी की भूमिका अहम होती है'
अफरीदी ने कहा कि रोहित ने अपनी आक्रामक शैली से टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया। पाकिस्तान के लिए 398 वनडे और 99 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले अफरीदी ने कहा, देखिए, एक कप्तान की भूमिका हमेशा बहुत महत्वपूर्ण होती है। कप्तान की भाव भंगिमा टीम पर प्रभाव डालती है। कप्तान को उदाहरण स्थापित करना होता है। रोहित शर्मा को ही देख लीजिए। अब रोहित के खेल और उनकी खेलने की शैली को देखें, निचले क्रम के बल्लेबाज भी बेखौफ होकर खेलते हैं क्योंकि उनका कप्तान आक्रामक क्रिकेट खेलना पसंद करता है। इसलिए, मैं हमेशा मानता हूं कि कप्तान की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के ससुर अफरीदी ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को राष्ट्रीय चयन समिति को टीम का कप्तान नियुक्त करने का अधिकार देना चाहिए। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि पीसीबी अध्यक्ष के मन में अब क्या है। मैं यह देखने का भी इंतजार कर रहा हूं कि क्या बदलाव किए जाएंगे लेकिन मैंने हमेशा टीम का समर्थन किया है और ऐसा करता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed