फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Pakistani Captain Salman Butt slam Mohammad Shami as he advised Pakistan team and selectors

Mohammad Shami: शमी की सलाह पर भड़का यह पूर्व पाकिस्तानी कप्तान, इंजमाम को लेकर कही ये बात, जानें पूरा मामला

Mon, 22 Jul 2024 03:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 22 Jul 2024 03:31 PM IST
सार

शमी की यह टिप्पणी पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सलमान बट्ट को पसंद नहीं आई और उनका मानना है कि शमी का यह बयान इंजमाम उल हक पर निशाना है।

विज्ञापन
Former Pakistani Captain Salman Butt slam Mohammad Shami as he advised Pakistan team and selectors
मोहम्मद शमी - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में कहा था कि पाकिस्तान को अपनी चयन प्रक्रिया में सुधार करना चाहिए और सिर्फ पारिवारिक रिश्ते के आधार पर टीम नहीं बनानी चाहिए। हालांकि, शमी की यह टिप्पणी पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सलमान बट्ट को पसंद नहीं आई और उनका मानना है कि शमी का यह बयान इंजमाम उल हक पर निशाना है। सलमान का संकेत इंजमाम के मुख्य चयनकर्ता के कार्यकाल के दौरान अपने भतीजे इमाम उल हक की भूमिका को लेकर था। 
विज्ञापन

सलमान का मानना है कि शमी का बयान सही नहीं था और यह इंजमाम पर निशाना था। सलमान ने यू-ट्यूब पर कहा, पाकिस्तान पारिवारिक रिश्ते और दोस्ती के आधार पर टीम का चयन नहीं करता। मोहम्मद शमी का निशाना इंजमाम उल हक पर था। उन्होंने इंजमाम पर निशाना साधते हुए कहा था कि पाकिस्तान व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर अपनी टीम चुनता है और मुझे लगता है कि यह गलत है। अगर आप इमाम के रिकॉर्ड को देखें तो वह अपने प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान टीम में आए थे। जब इमाम असफल रहते हैं तो उन्हें बाहर भी किया जाता है। उनका बयान मर्यादा के अनुरूप नहीं था और उन्हें ऐसी चीजें नहीं कहनी चाहिए थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'शमी को ऐसी चीजें शोभा नहीं देती'
सलमान ने कहा, हां, कुछ विवाद हुए थे जिसे नजरअंदाज किया जाना चाहिए था। कई लोगों ने बयान दिए और इंजमाम ने भी कहा जिस पर रोहित शर्मा ने स्पष्टीकरण दिया था। लेकिन खिलाड़ियों के चयन पर कहना क्योंकि वह रिश्तेदार हैं तो यह मर्यादा के अनुरूप नहीं माना जा सकता। ऐसी चीजें मोहम्मद शमी को शोभा नहीं देती। वह प्रसिद्ध गेंदबाज है, जैसे इंजमाम मशहूर कप्तान थे। 
विज्ञापन

क्या कहा था शमी ने?
शमी ने यू-ट्यूब पत्रकार शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उनके चयनकर्ताओं को सलाह दी थी। उन्होंने कहा था, मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों दूसरों पर हमला बोलते हैं। अपने चयन में सुधार करें और अच्छी टीम भेजें। वे ऐसा कर सकते हैं और उनके पास प्रतिभा है। एक काम करें, यदि आप व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर टीम चलाना चाहते हैं तो इसे एक पारिवारिक टीम बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed