फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Pakistan captain Salman Butt advice to Hardik Pandya Grow some muscles it is difficult to play all three formats

टिप्स: दुबले-पतले हार्दिक पांड्या को सलमान बट ने दी सलाह, कहा- तीनों फॉर्मेट में खेलना है तो मसल्स बढ़ाइए

Tue, 23 Nov 2021 11:43 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 23 Nov 2021 11:43 AM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सलाह दी है। उनका कहना है कि अगर हार्दिक को तीनों फॉर्मेट में खेलना है तो उन्हें अपनी मसल्स बढ़ानी होंगी। नहीं, तो वह तीनों प्रारूपों में खेलना भूल जाएं। 

विज्ञापन
Former Pakistan captain Salman Butt advice to Hardik Pandya Grow some muscles it is difficult to play all three formats
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या काफी दिनों से पूरी तरह से फिट नहीं हैं। टी-20 विश्व में टीम इंडिया में शामिल किए गए हार्दिक फिटनेस की समस्या के चलते सभी मैचों में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। हाल ही में हार्दिक से नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिपोर्ट करने को कहा गया है। भारतीय टीम के धुआंधार ऑलराउंडर को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सलमान बट ने सलाह दी है।

विज्ञापन


सलमान ने दी हार्दिक को सलाह

सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, अगर हार्दिक पांड्या भारत के लिए तीनों प्रारूपों में खेलना चाहते हैं तो उन्हें अपने दुबले-पतले शरीर पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हार्दिक को राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में बुलाया जाना अच्छा फैसला है, लेकिन मुझे लगता है कि अगर वह सभी फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं तो उन्हें अपनी मांसपेशियां बढ़ाना होगा, उन्हें ट्रेनिंग के अलावा बेहतर डाइट लेनी चाहिए जिसके चलते वह सभी प्रारूपों में खेल सकें। सलमान बट ने आगे कहा कि इतने दुबले-पतले शरीर के साथ क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में खेलना मुश्किल है। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक को नहीं मिला मौका

हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था। टी-20 विश्व कप में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। इस दौरान उन्होंने तीन मैचों में बल्लेबाजी की और सिर्फ 69 रन बनाए। पूरी तरह फिट न होने के चलते उन्होंने ज्यादा गेंदबाजी नहीं की। टी-20 विश्व कप में हार्दिक ने सिर्फ न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ मैचों में सिर्फ 2-2 ओवर की गेंदबाजी की। जिनमें वह काफी महेंगे रहे और एक भी विकेट नहीं ले पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed