{"_id":"60f6e9a28ebc3e79bb473cff","slug":"former-pakistan-bowler-saqlain-mushtaq-believes-icc-should-remove-the-current-15-degree-elbow-bend-limit-for-bowlers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलाव: ऑफ स्पिनर्स के बचाव में उतरे सकलैन, कहा- 15 डिग्री सीमा के नियम को हटाए आईसीसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बदलाव: ऑफ स्पिनर्स के बचाव में उतरे सकलैन, कहा- 15 डिग्री सीमा के नियम को हटाए आईसीसी
Tue, 20 Jul 2021 08:50 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Tue, 20 Jul 2021 08:50 PM IST
सार
पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज सकलैन मुश्ताक ने ऑफ स्पिनर्स का बचाव किया है। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को कोहनी मोड़ने की मौजूदा 15 डिग्री सीमा को हटा देना चाहिए। इस नियम के चलते बहुत सारे ऑफ स्पिन गेंदबाज हतोत्साहित हो रहे हैं।
विज्ञापन
सकलैन मुश्ताक
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सकलैन मुश्ताक गेंदबाजी में बदलाव चाहते हैं। सकैलन का मानना है कि कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गेंदबाजों के लिए कोहनी मोड़ने की मौजूदा 15 डिग्री की सीमा को हटा दे। सकलेन लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के उच्च प्रदर्शन केंद्र में मुख्य कोच हैं। उन्होंने कहा कि यह नियम युवाओं को ऑफ स्पिन गेंदबाजी कला को अपनाने से हतोत्साहित कर रहा है।
विज्ञापन
सकलैन मुश्ताक ने आगे कहा, मैं जानना चाहता हूं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के विशेषज्ञ गेंदबाजों को केवल 15 डिग्री तक कोहनी मोड़ने की अनुमति देने के निष्कर्ष पर कैसे पहुंचे। क्या उन्होंने एशियाई खिलाड़ियों, कैरेबियाई खिलाड़ियों या किसी अन्य पर शोध किया क्योंकि हर कोई अलग-अलग है।
विज्ञापन
सकलैन के मुताबिक, एशियाई खिलाड़ियों का शरीर कैरेबियाई या इंग्लैंड के खिलाड़ियों से थोड़ा अलग है।
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि आईसीसी को इस कानून की समीक्षा करनी चाहिए क्योंकि 15 डिग्री की सीमा बहुत कम है। यह ऑफ स्पिन गेंदबाजी की कला से खिलाड़ियों को हतोत्साहित कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने ने आगे कहा, मैं व्यक्तिगत रूप से मानता हूं कि कानून के तहत भी कोई ऑफ-स्पिन, दूसरा और टॉप स्पिन गेंदबाजी कर सकता है, लेकिन जब से यह नियम सामने आया है, मैंने ऐसे खिलाड़ी देखे हैं जो ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे लेकिन अब लेग स्पिनर या कलाई के स्पिनर बन गए हैं।
क्रिकेट में दूसरा गेंद को लोकप्रिय बनाने वाले सकलेन अपने समय में दुनिया के सबसे अच्छे ऑफ स्पिन गेंदबाजों में से एक थे। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 49 टेस्ट मैच खेले जिनमें 208 विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने 169 एकदिवसीय मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया जिनमें वह 288 विकेट चटकाने में सफल रहे।