फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former MCA president Ravi Sawant said appointing Amol Majumdar as a coach is unconstitutional he filed a petition in High Court

असहमति: अमोल मजूमदार को कोच बनाने पर भड़के एमसीए के पूर्व अध्यक्ष, हाई कोर्ट में दायर की याचिका

Sat, 05 Jun 2021 03:06 PM IST
प्रियंका तिवारी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 05 Jun 2021 03:06 PM IST
सार

मुंबई क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष रवि सावंत घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी अमोल मजूमदार को मुंबई सीनियर टीम का मुख्य कोच बनाए जाने के फैसले से असहमत हैं। इस फैसले के खिलाफ उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

विज्ञापन
Former MCA president Ravi Sawant said appointing Amol Majumdar as a coach is unconstitutional he filed a petition in High Court
अमोल मजूमदार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के पूर्व अध्यक्ष रवि सावंत ने शुक्रवार (4 जून) को बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की। इस याचिका में उन्होंने 2020-21 सत्र के लिए मुंबई सीनियर टीम के मुख्य कोच के रूप में अमोल मजूमदार को नियुक्त करने के एमसीए के फैसले पर रोक लगाने की मांग की। बता दें, सावंत ने अदालत से एमसीए को पिछली क्रिकेट सुधार समिति (सीआईसी) के विघटन के फैसले के लंबित रहने तक कोच नियुक्त करने से रोकने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


नियुक्ति प्रक्रिया को बताया असंवैधानिक
सावंत ने इस मामले में एक समाचार पत्र कहा, ‘मेरे पास मुंबई के पूर्व रणजी विजेता कप्तान अमोल के खिलाफ कुछ भी नहीं है, लेकिन उन्हें नियुक्त करने की प्रक्रिया असंवैधानिक है।’ सावंत ने 18 फरवरी को एमसीए द्वारा पिछले सीआईसी को भंग करने को दुर्भावनापूर्ण, मनमाना और बिना किसी अधिकार के करार दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने अदालत से लालचंद राजपूत की अध्यक्षता वाली पिछली सीआईसी को बहाल करने का आग्रह किया है, जिसमें राजू कुलकर्णी और समीर दीघे शामिल हैं। इन आरोपों का जवाब देते हुए संजय नाइक ने समाचार पत्र से कहा, ‘मुंबई के कोच को एमसीए के सीआईसी द्वारा संविधान के प्रावधान के अनुसार नियुक्त किया जाता है, न कि पदाधिकारियों द्वारा। अतीत में भी सीआईसी ने इन नियुक्तियों पर कभी भी पदाधिकारियों या शीर्ष परिषद से परामर्श नहीं किया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed