फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former indian cricket Team captain sunil gavaskar said 4 battle watch out during india vs new zealand wtc final 2021

दिग्गज का बयान: डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले पर बोले गावस्कर, कहा- इन खिलाड़ियों में होगी जबरदस्त जंग

Tue, 15 Jun 2021 04:06 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 15 Jun 2021 04:06 PM IST
सार

लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप मुकाबले से पहले बयान दिया है। उनका कहना है कि फाइनल के दौरान दोनों टीमों में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिनके बीच छोटे-छोटे मैच चलते रहेंगे। 

विज्ञापन
former indian cricket Team captain sunil gavaskar said 4 battle watch out during india vs new zealand wtc final 2021
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियशिप फाइनल मैच से पहले बयान दिया है। उनका कहना है कि  मुकाबले के दौरान दोनों टीमों में ऐसे कुछ खिलाड़ी हैं जिनके बीच छोटे-छोटे मैच चलते रहेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आगामी 18 जून से डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच साउथैम्पटन में शुरू होगा। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए गावस्कर ने कहा, मैच के दौरान एक मुकाबला दोनों कप्तानों के बीच होगा। उनके मुताबिक विराट कोहली और केन विलियमसन के बीच दिलचस्प मुकाबला होगा। लिटिल मास्टर ने आगे कहा कि दोनों खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। 
विज्ञापन


गावस्कर ने आगे कहा कि ऐसा होना स्वाभाविक है क्योंकि एक मैच में खिलाड़ुयों के बीच कई मुकाबले चल रहे होते हैं। विराट और विलियमसन के मुकाबले के अलावा उन्होंने दोनों टीमों के कुछ और खिलाड़ियों के नाम लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गावस्कर के मुताबिक, रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर छाप छोड़ी है। उनका कहना है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान रोहित और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के बीच जंग देखने को मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि इंग्लैंड की परिस्थितियों में बोल्ट काफी कारगर साबित हो सकते हैं। 

 
इसके अलावा उन्होंने चेतेश्वर पुजारा और नील वैगनर के बीच भी रोचक जंग होने की बात कही। गावस्कर की नजर में डेवोन कॉनवे और जसप्रीत बुमराह के बीच भी अच्छी प्रतिद्वदिता देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed