{"_id":"66c9e29b35b3f9634c0a4a1c","slug":"former-indian-captain-mahendra-singh-dhoni-was-spotted-playing-badminton-with-his-friends-at-a-court-2024-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: क्रिकेट के बाद अब बैडमिंटन में हाथ आजमाते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, लगाए शानदार स्मैश; देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: क्रिकेट के बाद अब बैडमिंटन में हाथ आजमाते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, लगाए शानदार स्मैश; देखें वीडियो
Sat, 24 Aug 2024 07:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 24 Aug 2024 07:10 PM IST
सार
धोनी ने एक बार फिर दिखाया कि वह एक खिलाड़ी के तौर पर फिट हैं और अभी भी उनमें काफी क्रिकेट बचा हुआ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें धोनी बैडमिंटन कोर्ट पर नजर आ रहे हैं और स्मैश लगाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन खेल के प्रति उनका लगाव अभी भी कम नहीं हुआ है। ऐसा नहीं है कि धोनी सिर्फ क्रिकेट खेलना ही पसंद करते हैं, वह अन्य खेलों में रुचि रखते हैं। धोनी झारखंड में अपने गृह नजर में टेनिस खेलते दिखे थे और अपने दोस्तों के साथ अमेरिका में गोल्फ भी खेले थे। हालांकि, अब धोनी बैडमिंटन में भी हाथ आजमाते नजर आए हैं।
विज्ञापन
धोनी ने एक बार फिर दिखाया कि वह एक खिलाड़ी के तौर पर फिट हैं और अभी भी उनमें काफी क्रिकेट बचा हुआ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें धोनी बैडमिंटन कोर्ट पर नजर आ रहे हैं और स्मैश लगाते दिख रहे हैं। धोनी आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलते हुए घुटने की चोट से परेशान दिखे थे। हालांकि, अब लग रहा है कि सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी चोट से उबर चुके हैं और फिट दिख रहे हैं। बैडमिंटन सीजन के दौरान धोनी स्मैश लगाते दिखे जिसका उनके विपक्षी खिलाड़ी पर कोई जवाब नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
MS DHONI PLAYING BADMINTON 🔥
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 24, 2024
- Thala smashing it...!!!! pic.twitter.com/epxE1WKuJW
क्या धोनी आईपीएल 2025 में लेंगे हिस्सा?
धोनी के प्रशंसकों में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि धोनी अगले साल आईपीएल का हिस्सा होंगे या नहीं। आईपीएल के नियमनुसार पांच साल से अधिक समय पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले खिलाड़ी को अनकैप्ड खिलाड़ी माना जाता था, लेकिन 2021 में यह नियम समाप्त कर दिया गया था। हाल ही में सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथ ने कहा था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) नियम को लेकर फैसला लेगा।
धोनी के प्रशंसकों में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि धोनी अगले साल आईपीएल का हिस्सा होंगे या नहीं। आईपीएल के नियमनुसार पांच साल से अधिक समय पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले खिलाड़ी को अनकैप्ड खिलाड़ी माना जाता था, लेकिन 2021 में यह नियम समाप्त कर दिया गया था। हाल ही में सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथ ने कहा था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) नियम को लेकर फैसला लेगा।
धोनी ने भी अपने संन्यास को लेकर चुप्पी तोड़ी थी और कहा था कि वह कोई भी फैसला लेने से पहले आईपीएल 2025 के लिए होने वाली मेगा नीलामी को देखते हुए रिटेंसन नियम को देखेंगे। धोनी ने एक कार्यक्रम में कहा था, रिटेंसन नियम को लेकर फैसला करने के लिए फ्रेंचाइजी और मैनेजमेंट के पास अभी काफी समय है। जब यह सब तय हो जाएगा, उस वक्त मैं कोई फैसला लूंगा। गेंद अभी मेरे पाले में नहीं है। जब नियम तय होंगे, तभी कोई फैसला लिया जाएगा। अंत में हम सभी चाहेंगे कि कोई भी फैसला सीएसके के हित में हो।