फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India wicketkeeper and Mumbai Indians talent scout Kiran More tests corona positive ahead of IPL 2021

IPL में कोरोना विस्फोट: अब मुंबई इंडियंस में भी निकला संक्रमित, पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे की रिपोर्ट पॉजिटिव

Tue, 06 Apr 2021 03:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 06 Apr 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
Former India wicketkeeper and Mumbai Indians talent scout Kiran More tests corona positive ahead of IPL 2021
किरण मोरे - फोटो : ट्विटर

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और मुंबई इंडियन्स के प्रतिभा खोज अधिकारी किरण मोरे कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इस इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मोरे (58 साल) इस पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम के विकेटकीपिंग सलाहकार भी हैं। मुंबई इंडियंस ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘मोरे में अभी लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और उन्हें पृथकवास में रखा गया है। मुंबई इंडियंस और किरण मोरे भारतीय क्रिकेट बोर्ड के स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं।’

विज्ञापन

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम मोरे के स्वास्थ्य की निगरानी करती रहेगी और बीसीसीआई के नियमों का पालन करेगी।’ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पड्डीकल भी बेंगलुरू में शिविर से जुड़ने से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के कारण घर में पृथकवास से गुजर रहे हैं। वह संक्रमित होने वाले तीसरे क्रिकेटर थे। पडीक्कल से पहले दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल और सबसे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के नीतिश राणा कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, हालांकि नीतिश राणा ठीक होकर टीम के साथ ट्रेनिंग भी शुरू कर चुके हैं।

विज्ञापन


तीन क्रिकेटर्स हो चुके संक्रमित
देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। महाराष्ट्र इससे सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल है। इससे पहले मंगलवार की सुबह वानखेड़े स्टेडियम के दो मैदानकर्मी और एक प्लंबर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने इस बात की पुष्टि की। कुछ दिन पहले ही वानखेड़े स्टेडियम के 10 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब मैदान के स्टाफ यात्रा नहीं करेंगे और स्टेडियम में ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 अप्रैल से आगाज
उद्घाटन मुकाबले में चेन्नई में गत विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने होंगे। इसके बाद टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रात के 7:30 से खेला जाएगा, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आपस में भिड़ेंगे। इस बार के आईपीएल के सभी लीग मुकाबले सिर्फ छह स्थानों पर ही खेले जाएंगे जिसमें मुंबई में भी 10 मैच होंगे, लेकिन कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने सभी की चिंताए बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed