फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India captain Ajinkya Rahane becomes father again, son born on daughter Arya's birthday

Ajinkya Rahane: भारत के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे फिर बने पिता, बेटी आर्या के जन्मदिन पर हुआ बेटे का जन्म

Wed, 05 Oct 2022 09:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 05 Oct 2022 09:58 PM IST
सार

लंबी दोस्ती के बाद रहाणे और राधिका 26 सितंबर 2014 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने मराठी रीति रिवाजों के साथ शादी की थी। 

विज्ञापन
Former India captain Ajinkya Rahane becomes father again, son born on daughter Arya's birthday
राधिका और रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे के घर खुशखबरी आई है। दरअसल, रहाणे दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी राधिका धोपावकर ने बुधवार को बेटे को जन्म दिया। रहाणे और राधिका की पहले से ही एक बेटी है, जिसका नाम आर्या है। संयोग की बात इसमें यह है कि तीन साल पहले आज ही के दिन यानी 5 अक्तूबर को ही आर्या का भी जन्म हुआ था। अब तीन साल बाद पांच अक्तूबर को ही राधिखा ने बेटे को जन्म दिया है।
विज्ञापन

 

पिछले काफी समय से रहाणे टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उनके खराब फॉर्म की वजह से उन्हें टीम से बाहर किया गया था। रहाणे ने बुधवार को ट्वीट करते हुए बेटे की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- आज सुबह राधिका और मैंने दुनिया में अपने बच्चे का स्वागत किया। राधिका और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। हम आप सभी को प्यार और आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी दोस्ती के बाद रहाणे और राधिका 26 सितंबर 2014 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने मराठी रीति रिवाजों के साथ शादी की थी। शादी के पांच साल बाद 2019 में दोनों की एक बेटी हुई। रहाणे पिछले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के एक मैच में उन्होंने टीम इंडिया की कप्तानी की थी। हालांकि, 2022 में उन्हें टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

रहाणे अब नियमित तौर पर घरेलू क्रिकेट का हिस्सा हैं। रहाणे के नेतृत्व में ही टीम इंडिया ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी थी। भारत ने गाबा के मैदान में भी ऑस्ट्रेलिया को हराया था। गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का किला माना जाता है। रहाणे ने भारत के लिए 82 टेस्ट खेले हैं और 38.52 की औसत से 4931 रन बनाए हैं। इनमें 12 शतक और 25 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा वह 90 वनडे और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय भी खेल चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed