फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India batting coach Vikram Rathour endorsed Shubhman Gill as a future leader of Indian cricket team

Team India: 'एक दिन गिल तीनों प्रारूप की कप्तानी करेंगे', भारत के इस पूर्व बल्लेबाजी कोच ने शुभमन को सराहा

Sun, 21 Jul 2024 03:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 21 Jul 2024 03:48 PM IST
सार

 गिल ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में कप्तानी संभाली थी और उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन
Former India batting coach Vikram Rathour endorsed Shubhman Gill as a future leader of Indian cricket team
शुभमन गिल - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने शुभमन गिल को भविष्य में तीनों प्रारूप का कप्तान बताया है और उनकी प्रतिभा की सराहना की है। राठौड़ गिल के हालिया प्रदर्शन से प्रभावित हैं और उन्होंने गिल को भविष्य का कप्तान बताया है। मालूम हो कि गिल ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में कप्तानी संभाली थी और उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है। 
विज्ञापन

एक समाचार पत्र से बात करते हुए राठौड़ ने कहा, जब मैंने शुभमन को पहली बार नेट्स पर देखा तो मेरी धारणा बाकी लोगों की तरह ही थी। मैं वही देखा जो अन्य उसके बारे में कहते थे और उसके विशेष प्रतिभा के बारे में बात की। जब मैंने उसे पहली बार खेलते देखा तो मेरे दिमाग में आया कि वाह यह बच्चा कितना प्रतिभाशाली है। उसे अपना खेल पता है, वह समझता है कि उसे विभिन्न स्थिति में किस तरह बल्लेबाजी करनी है और शुभमन कभी चुनौतियों से दूर नहीं भागते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल ने मनवाया है अपनी प्रतिभा का लोहा
गिल ने महज 24 साल की उम्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, विशेषकर पिछले साल वनडे में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। 29 मैचों में उन्होंने 63.36 के औसत से 1584 रन बनाए थे। राठौड़ का मानना है कि कप्तानी से गिल का प्रदर्शन बेहतर होगा जैसे विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ हुआ था। उन्हें भरोसा है कि नेतृत्व करने की जिम्मेदारी से गिल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सामने आएगा। 
विज्ञापन

राठौड़ ने कहा, मुझे लगता है कि कप्तानी करने से कोहली और रोहित का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सामने आया था और ऐसा ही शुभमन के साथ भी होगा। हालांकि, वह अभी कप्तान बने नहीं हैं, लेकिन लीडरशीप ग्रुप में रहने से उन्हें फायदा होगा। ऐसा मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं। जब आप नेतृत्वकर्ता की भूमिका में होते हो तो इससे आपकी जिम्मेदारी अतिरिक्त बढ़ जाती है जो अच्छा है और मुझे लगता है कि गिल जैसे युवा खिलाड़ी के लिए यह बेहतर है। मुझे लगता है कि एक दिन वह तीनों प्रारूप में भारत की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed