फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former England captain Michael Vaughan said that Joe Root can overtake Sachin Tendulkar as top Test run-scorer

ENG vs WI: 'सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं जो रूट', इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान ने दिया बड़ा बयान

Mon, 22 Jul 2024 01:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 22 Jul 2024 01:27 PM IST
सार

 रूट ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट के चौथे दिन अपना 32वां टेस्ट शतक जड़ा था। इसके साथ ही रूट ने वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल को पीछे छोड़ा और टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले आठवें बल्लेबाज बन गए।

विज्ञापन
Former England captain Michael Vaughan said that Joe Root can overtake Sachin Tendulkar as top Test run-scorer
जो रूट - फोटो : twitter

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जो रूट भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। रूट ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट के चौथे दिन अपना 32वां टेस्ट शतक जड़ा था। इसके साथ ही रूट ने वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल को पीछे छोड़ा और टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले आठवें बल्लेबाज बन गए। इंग्लैंड ने इस मैच में वेस्टइंडीज को 241 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।   
विज्ञापन

रूट ने खेली शानदार पारी
नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए इस मैच में रूट ने 178 गेंदों का सामना किया और 122 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके निकले। अब 33 वर्षीय बल्लेबाज इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले एलिस्टर कुक (33 टेस्ट शतक) की बराबरी करने से एक शतक दूर हैं। उनके अलावा केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और स्टीव वॉ के नाम टेस्ट क्रिकेट में 32-32 शतक दर्ज हैं। अब रूट की नजर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा के रिकॉर्ड पर नजर है। दरअसल, लारा के नाम टेस्ट क्रिकेट में 11953 रन दर्ज हैं। वहीं, रूट के नाम इस शतक के साथ 11940 रन हो गए हैं। उनके पास लारा को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट की शैली से प्रभावित हुए वॉन
वॉन रूट की शैली से भी काफी प्रभावित हुए उन्होंने कहा कि रूट ने शतक पूरा करने तक अपना ट्रेडमार्क रिवर्स स्कूप शॉट बखूबी तरीके से खेला। वॉन ने एक कॉलम में लिखा, रूट अगले कुछ महीनों में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। वह वाकई सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं। वे तेजी से रन बनाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि उनका अहंकार हावी हो रहा है। वे बस अपनी समझ से खेल रहे हैं। रूट पारी संभालने के लिए काफी महत्वपूर्ण है और मुझे देखकर काफी अच्छा लगा कि शतक बनाने तक उन्होंने रिवर्स स्कूप शॉट खेला और इंग्लैंड की बढ़त काफी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed